Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति ही निकला गर्भवती पत्नी का हत्यारा, दोस्त संग मिलकर रची थी साजिश, सामने आई वारदात की ये वजह
    Featured

    पति ही निकला गर्भवती पत्नी का हत्यारा, दोस्त संग मिलकर रची थी साजिश, सामने आई वारदात की ये वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे:जबलपुर(kundeshwartimes) जिले के माढ़ोताल थाना इलाके में बीते शनिवार की रात गर्भवती महिला की हत्‍या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर द‍िया। लूट और हत्‍या की साज‍िश का मास्‍टरमाइंड पति ही निकला। उसने अपने दोस्‍त के सहयोग से खौफनाक वारदात की साज‍िश रची और बड़ी सफाई से उसे अंजाम भी दिया। लेकिन कहते हैं ना कि कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं । अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो, कहीं न कहीं सुराग अवश्य छोड़ता है।

    पति के अवैध संबंध में बाधा बन रही थी पत्नी

    दरअसल, पत्नी पति के अवैध संबंध को लेकर लड़ाई करती थी, जिससे तंग आकर पति ने उसे जान से मारने का फैसला कर लिया।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। हालांकि, कई और जानकारि‍यों के लिए रविवार देर रात तक आरोपित से पूछताछ जारी रही। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।

    पुलिस को गुमराह करने के लिए बताई ये कहानी

    कजरवारा का रहने वाला शुभम चौधरी का टेंट हाऊस का काम है। वह शनिवार शाम को गर्भवती पत्नी रेशमा (25) और डेढ़ साल के बेटे दक्ष के साथ जीप एमपी 20 टीए 1712 से घर से निकला था। सबसे पहले तीनों जीसीएफ के पास पाटबाबा मंदिर गए फिर वहां से रेशमा के मायके मदर टेरेसा नगर के लिए निकल गए।

    शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे श्‍मशान घाट रोड पुल के पास पहुंचे ही थे कि अंधेरे में चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनमें से दो लोगों ने उसके सिर पर ईंट से वार किए और मोबाइल लूट लिया। वहीं, दो युवकों ने रेशमा की हत्या कर दी और लूटपाट और पथराव कर भाग गए।

    यह भी पढ़ें :  चिकित्सा के क्षेत्र में कोरबा वासियों के लिए वरदान बना "शिवाय हॉस्पिटल", इतनी बड़ी और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम एक ही छत के नीचे

    पत्‍नी को ससुराल ले जाने पर पुलिस को हुआ संदेह

    माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताब‍िक, जानलेवा हमले और लूट की घटना के बाद शुभम रेशमा को सीधे अस्पताल ले जाने की बजाय ससुराल ले गया। यहीं से पुलिस को संदेह हुआ और उसकी कॉल डीटेल्स चेक करने पर पता चला कि उसके एक युवती से अवैध संबंध हैं। इन सब की पुष्टि होने के बाद टीम ने उसे पकड़ा तो उसने अपने रिश्तेदार शिब्बू के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

    पीछे की सीट पर बैठकर साड़ी से घोंटा गला

    पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ शिब्बू भी था। श्‍मशान घाट मार्ग पर उसने सूने इलाके में जीप रोकी और पेशाब के लिए जाने के बहाने कार से उतर गया। इसके बाद वह रेशमा के पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गया और वहीं से उसने रेशमा का गला उसकी ही साड़ी के पल्लू से घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के सिर पर पत्थर मारा और जीप को भी पत्थर से क्षत‍िग्रस्‍त कर दिया। पुलिस महिला के मंगलसूत्र, फोन और पर्स की बरामदगी की कोशिश में देर रात तक जुटी रही।

    पीएम के दौरान गर्भ से निकला मृत बच्चा

    मेडिकल हॉस्पिटल में रविवार को रेशमा के शव का पोस्मार्टम हुआ। डॉक्टर्स ने उसके गर्भ से मृत बच्चा निकाला। बाद में दोनों शवों को परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने रेशमा के शव का दाह संस्कार किया। वहीं, बच्चे के शव को दफन कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    कुछ दिनों में होने वाली थी डि‍लीवरी

    रेशमा के मायके वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रेशमा चैकअप के लिए डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर ने बताया था कि आठवां माह पूरा होने वाला है। कुछ दिन बाद ही उसकी डिलीवरी होनी थी।

    यह भी पढ़ें: पति को ड्रग्स देकर पत्नी ने पार कर दी हैवानियत की पराकाष्ठा, पढ़िए रूह कंपा देने वाली ख़बर

    यह भी पढ़ें: छोटे भाई को डॉक्टर बनाने नीट एग्जाम देनें पहुंच गया MBBS का छात्र, दोनों भाई गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: एकांत में प्रेमालाप करते प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने घेरा, जबरन कराई गई माँग भराई की रस्म, तभी पहुंच गई युवक की पत्नी…

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026

    दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    March 30, 2026

    राशिफल 30 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 30, 2026

    IDBI बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026

    March 30, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026755 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026628 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026564 Views
    Don't Miss

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों से लिए…

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026

    दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.