Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    July 6, 2026

    राशिफल 6 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 6, 2026

    संगठित सट्टेबाजी पर तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग के आदतन 4 सटोरिये गिरफ्तार, 03 मोबाइल फोन भी जप्त

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति का इलाज कराने गयी पत्नी की मेडिकल स्टाफ से शुरू हो गयी आशिकी, फिर प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति को दे दी दर्दनाक मौत
    Featured

    पति का इलाज कराने गयी पत्नी की मेडिकल स्टाफ से शुरू हो गयी आशिकी, फिर प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति को दे दी दर्दनाक मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: जिले में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आशिकी में पड़कर अपने आशिक और दोस्तों के साथ साजिश रचकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में जो सामने आया उससे इनकी साजिश की पोल खुल गई। पुलिस ने मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में ही संदेह के घेरे में आई पत्नी

    बता दें कि, रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित धर्मजयगढ़ कॉलोनी में राजेश विश्वास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था, जिसकी सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी. प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने हार्टअटैक से मौत होने की संभावना जताई थी। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में पुलिस को कई बारीक निशान देखने को मिले। प्रारंभिक पूछताछ में ही मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास की भूमिका संदिग्ध लग रही थी, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या करने की बात पत्नी ने कबूल ली।

    पति था अस्पताल में भर्ती और पत्नी की मेडिकल स्टाफ से शुरू हो गयी आशिकी

    प्रिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने पति राजेश के साथ पति की लीवर संबंधी समस्या के चलते मोवा रायपुर के निजी हॉस्पिटल गई थी, जहां राजेश लगभग एक माह तक एडमिट रहा। वहीं उसकी पत्नी प्रिया और ट्रॉमा के स्टाफ फिरीज यादव के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं प्रिया की बेस्ट फ्रेंड पायल विश्वास भी फिरीज यादव से प्रिया के जरिए बातचीत करने लगी। प्रिया और पायल ने मौत की साजिश रचकर फिरीज से बात की और अपने एक अन्य दोस्त शेख मुईन खान निवासी धरमजयगढ़ को भी सारी बात समझाकर एनेस्थीसिया के ओवरडोज के जरिए राजेश की हत्या का प्लान बनाया।

    यह भी पढ़ें :  ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    एनेस्थीसिया का ओवर डोज़ देकर की गई राजेश की हत्या

    उसके बाद मुईन ने धरमजयगढ़ में फिरीज के रुकने की व्यवस्था की। प्लान के मुताबिक, फिरीज 14 जनवरी को रात में धरमजयगढ़ पहुंचा। उसके बाद 15 जनवरी को राजेश के सोने के बाद सीने में तीन जगहों पर एनेस्थीसिया का इंजेक्शन इंजेक्ट कर दिया। राजेश की मौत को पुख्ता करने के लिए फिरीज ने राजेश के सीने में दोबारा 3 बार इंजेक्ट किया, जिससे राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में फिरीज यादव, शेख मुईन राजा, प्रिया विश्वास और पायल उर्फ मोनी विश्वास को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    खौफनाक वारदात के बाद क्या होगा आरोपी पत्नी का भविष्य

    मृतक राजेश की पत्नी प्रिया ने सोचा था कि वो अपने पति की हत्या कर उसे नेचरल डेथ बताकर मामले को रफादफा कर देगी और उसके बाद अपने आशिक फिरीज यादव के साथ सुखपूर्वक नए जीवन की शुरुआत करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिरीज के प्यार में अंधी हो चुकी प्रिया ने एक पल के लिए भी नही सोचा कि अपराध कभी नहीं छिपता । एक ना एक दिन जघन्य वारदातों का खुलासा अवश्य होता है । देर सबेर वो भी कानून की गिरफ्त में जरूर आएगी । तब उसके पास ना पति रहेगा ना आशिक । उसके नसीब में केवल जेल की काल कोठरी ही मिलेगी ।

    विज्ञापन: 

    IMG 20240118 WA0059

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    July 6, 2026

    राशिफल 6 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 6, 2026

    संगठित सट्टेबाजी पर तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग के आदतन 4 सटोरिये गिरफ्तार, 03 मोबाइल फोन भी जप्त

    July 6, 2026

    रेलवे में 4098 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती, 21जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    July 6, 2026

    Raipur: फर्जी लेटरहेड एवं हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर दस्तावेज तैयार करने वाला च्वॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    सहकारिता क्षेत्र को मिल रही है नई मजबूती, बिलासपुर संभाग में खाद की कोई कमी नहीं: रजनीश सिंह

    July 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,704 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,408 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,104 Views
    Don't Miss

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    July 6, 2026

    जमशेदपुर/स्वराज टुडे : जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के नामजद…

    राशिफल 6 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 6, 2026

    संगठित सट्टेबाजी पर तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग के आदतन 4 सटोरिये गिरफ्तार, 03 मोबाइल फोन भी जप्त

    July 6, 2026

    रेलवे में 4098 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती, 21जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.