Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नोएडा के ओयो होटल में सजती थी सेक्स की मंडी, 7 गिरफ्तार, 4 नाबालिग समेत 7 महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया
    Featured

    नोएडा के ओयो होटल में सजती थी सेक्स की मंडी, 7 गिरफ्तार, 4 नाबालिग समेत 7 महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 12, 2024No Comments5 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    नोएडा/स्वराज टुडे: नोएडा के सेक्टर-63 पुलिस ने बहलोलपुर गांव के ओयो होटल मे चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से चार नाबालिग समेत सात महिलाओं को मुक्त कराया है। आरोपी बिहार से नाबालिग लड़कियों को बहाने से लाकर जबरन देह व्यापार कराते थे। इस मामले में शामिल तीन लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    बिहार से नौकरी दिलाने के नाम पर लाते थे लड़कियां फिर कराया जाता था देहव्यापार

    एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को बुधवार को सूचना मिली थी कि बहलोलपुर गांव स्थित ओयो होटल शीतल में देह व्यापार हो रहा है। इस होटल को फरमान और उसका भाई फैयाज चला रहे थे। ये लोग बिहार से नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने दिल्ली-एनसीआर में लाते थे और उनसे जबरन देह व्यापार करवाते थे। सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू, अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान और मरगूम आलम को गिरफ्तार किया। होटल के भवन का मालिक सुरेंद्र यादव, होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    पुलिस को मिली डायरी में ग्राहकों की सूची

    थाना प्रभारी ने बताया कि होटल की बिल्डिंग सुरेंद्र यादव की है, जिसे आरोपी किराए पर लेकर देह व्यापार कर रहे थे। होटल से चार नाबालिग लड़कियां बरामद हुईं, जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर नोएडा लाया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि वे ग्राहकों से एक से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलते थे। किशोरियों और महिलाएं विरोध करतीं तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। पुलिस को होटल से एक डायरी भी मिली है, जिसमें उनके ग्राहकों की सूची है।

    यह भी पढ़ें :  कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

    पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल फोन, 12,110 रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन के आधार पर भी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई नामी लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जो यहां पर आते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    मानव तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय

    क्राइम ब्रांच के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मानव तस्करी करने वाले पचास से अधिक गिरोह सक्रिय हैं। जो गांवों में रहने वाली बच्चियों को बड़े सपने दिखाकर उनको देह व्यापार में धकेल देते हैं। पुलिस की टीम इन गिरोह पर नजर रखती है और कार्रवाई करती है।

    नौकरी के लिए बुलाया और धंधे में धकेला

    बहलोलपुर गांव स्थित होटल से देह व्यापार से मुक्त कराई गईं किशोरियों और महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाया गया था। आरोपियों ने उनको नौकरी तो दिलाई नहीं, बल्कि देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये पीड़ितों से संपर्क किया था। पुलिस के अनुसार, बिहार के कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी और पश्चिम बंगाल निवासी चार किशोरियों ने पूछताछ में बताया कि उनको नौकरी की तलाश थी। इसी दौरान वे सोशल मीडिया के जरिये रुखसाना के संपर्क में आईं। रुखसाना ने उनको दिल्ली और नोएडा की कंपनियों में नौकरी दिलाने की बात कही। उसने उनके परिजनों को भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। रुखसाना मूल रूप से कटिहार की रहने वाली है। उसने किशोरियों का फरमान, फैयाज और रहमान से संपर्क कराया।

    यह भी पढ़ें :  जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान - सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    इसके बाद आरोपी किशोरियों को दिल्ली लेकर आए और उनसे जबरन देह व्यापार कराने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई। किशोरियों ने पूछताछ में पुलिस को बतया कि गिरोह में शामिल आरोपी नाबालिग किशोरियों से जबरन देह व्यापार कराते थे। वे ग्राहकों से एक से दो हजार तक लेते थे और किशोरियों को महज 300 रुपये देते थे। जब कोई किशोरी विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। किशोरियों को सीडब्लूसी ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। पुलिस की टीमें बरामद किशोरियों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के फोन की डिटेल के आधार पर उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    वॉट्सऐप के जरिये फंसाया

    होटल से मुक्त कराई गई पीलीभीत निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई। उसको नौकरी की तलाश थी। इस दौरान वह वॉट्सऐप के जरिये रहमान और रुखसाना से संपर्क में आई। दोनों ने उनको दिल्ली-एनसीआर घरेलू सहायिका की नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपियों के कहने पर वह दिल्ली आई तो उनको डरा-धमकाकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। उसने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

    गांवों तक एजेंट छोड़ रखे

    क्राइम ब्रांच के मुताबिक तस्करों ने बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और नेपाल में जाल फैलाया हुआ है। इन राज्यों में तस्करों ने पांच से छह गांवों में एक एजेंट छोड़ रखा है, जो गरीब परिजनों को उनके बच्चों और बच्चियों को दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देता है। जो इस जाल में फंस जाता है, उसे वह दिल्ली ले आते हैं। यहां उसकी नौकरी प्लेसमेंट एजेंसी, पब, होटल या बार में लगवा दी जाती है, जबकि किशोरी या युवती को देह व्यापार से जुड़े लोगों को बेच दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें :  Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया 'सीक्रेट प्लान'

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी अंतरराज्यीय महिला गैंग, पलक झपकते गले से पार कर देती थीं सोने की चैन

    यह भी पढ़ें: सूटकेस में टुकड़ों में कटा शव, रेलवे लाइन पर बिखरे पड़े थे अंग, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्ती

    यह भी पढ़ें: दोस्त की पत्नी से कर बैठा इश्क, तलाक दिलवाकर दिग्गज क्रिकेटर ने की थी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026

    राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026737 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026616 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026508 Views
    Don't Miss

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: दिनांक 25 मार्च 2026 को पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय…

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.