नींद में ही हृदयगति रुकने से बीएसएफ जवान की मौत, सीमा सुरक्षा बल में शोक की लहर

- Advertisement -

राजस्थान
जैसलमेर/स्वराज टुडे: जिले में 92बीएन बटालियन में तैनात एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। जवान अनिल मांझी (32) सुंदरगढ़ जिला उड़ीसा के निवासी थे। जवान को जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक कॉन्स्टेबल अनिल मांझी का शव जवाहिर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। अचानक दिल का दौरा पड़ने से साथी जवान की मौत से सीमा सुरक्षा बल में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल अनिल मांझी बुधवार रात ब्रह्मसर रोड स्थित 92 बीएन बटालियन में कामकाज निपटाकर सो गये थे। गुरुवार सुबह जब वो बिस्तर से नहीं उठे, तब साथी जवानों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। मगर वो नहीं उठे। अनहोनी की आशंका से साथी जवान उन्हे लेकर जवाहिर हॉस्पिटल आए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सीमा सुरक्षा बल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान अनिल मांझी कॉन्स्टेबल के पद पर 92बीएन बटालियन में कार्यरत थे। वो जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा के निवासी थे। उनके परिवार को जानकारी दे दी गई है। मृतक जवान के शव को जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें: कोवीशील्ड बनाने वाली एस्ट्राजेनेका ने पहली बार माना, वैक्सीन से जम सकता है खून थक्का: रिपोर्ट्स

यह भी पढ़ें: 30 दिन पहले ही मिलने लगते हैं हार्ट अटैक के संकेत, देखें ये सात लक्षण, कहीं आप तो नही करते इग्नोर ?

यह भी पढ़ें: बीपी हाई हो जाए तो तुरंत आराम देती है ये तकनीक, कम होता है हार्ट अटैक का खतरा

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
839SubscribersSubscribe

पेट्रोल पंप के पास खड़े वाहन में लगी भीषण आग, चपेट...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आगजनी की ये घटना बीती रात लगभग 12 बजे की है। कुसमुण्डा थाना के अंतर्गत कुचैना मोड़ पर संचालित मुस्कान पेट्रोल पंप...

Related News

- Advertisement -