दादा-पिता ने लड़की को काट-काट कर पुआल में जला दिया, इस जघन्य वारदात की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

- Advertisement -

बिहार
दरभंगा/स्वराज टुडे: बिहार के दरभंगा जिले से हॉरर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कमतौल थाना क्षेत्र की कोठिया पंचायत के मंगरथू गांव में पुआल की ढेर से बरामद अधजली लड़की कंचन कुमारी 15 वर्ष जली नहीं जलाई गई थी।

इस जघन्य वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि खुद बच्ची को जन्म देने वाले पिता ने अंजाम दिया है। मामूली सी बात नहीं मानने पर अपने जिगर के टुकड़े को पहले कई टुकड़ो में काटा फिर बोरे में बंद कर पुआल की ढेर में रखकर आग लगा दी। इतना ही नहीं हैवनों ने लड़की के मोबाइल को भी जला दिया ताकि कोई सबूत ना मिले।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया

पुलिसिया पूछताछ में मृत मासूम के पिता श्याम दास ने बताया कि पहले कंचन की गला दबाकर हत्या की गई फिर कुल्हाड़ी से दोनों हाथ और दोनो पैरों को काट दिया गया। इसके बाद शव को एक बोरे में बंद करके पहले शव को छुपाने की कोशिश की गई। लेकिन, कामयाब नहीं हो पा रहे थे। तभी प्लान के तहत घर से कुछ दूर स्थित चूल्हाई महतो के खेत रखे पुआल के नीचे शव को रख कर उसमे आग लगा दी। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि इस घटना तीन आरोपियों जिसमे मृतका का पिता श्याम दास और दादा उमेश दास और शत्रुघ्न दास को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास घटना में शव को काटने में उपयोग किया गया कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 फरवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

मृत लड़की के पिता श्याम दास ने बताया कि उनकी छह पुत्री और एक पुत्र है। इसमें कंचन सबसे बड़ी थी। वह मोबइल पर किसी लड़के से हमेशा बातचीत करती थी। इसके लिए हमलोग उसे हमेशा समझाया करते थे। लेकिन, घर वालों की बात का अनसुना कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर इस तरह कदम उठाते हुए पहले उसे कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी फिर पैर और हाथ को काट कर अलग कर दिया। इसके बाद पड़ोसी के खेत में रखे पुआल के ढेर के नीचे रखकर आग लगा दिए।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -