Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तहसीलदार को पुलिस ने थाने में जमकर पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला
    Featured

    तहसीलदार को पुलिस ने थाने में जमकर पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64020064717322711279515215a366bd235ef075edc91b0364e86053a114756dbb93c3e72cca150532a829
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा से बिलासपुर के सरकंडा थाने में टीआई तोप सिंह के ओर से की गई मारपीट के घटना ने तूल पकड़ लिया है. घटना 17 नवंबर की है. रात में तहसीलदार बाइक से घर जा रहे थे

    गश्त पर निकले पुलिस जवानों ने उनकी बाइक रोक ली. दोनों पक्षों में विवाद हो गया. पुलिस के जवान तहसीलदार और उनके भाई को जबरन थाने ले आए. आरोप है कि थाने में टीआई तोपसिंह ने दोनों के साथ मारपीट की. पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी में ही कैद हो गई. वीडियो में टीआई तहसीलदार को धक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, टीआई ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाकर झूठी FIR दर्ज करा दी. फिर बिना किसी कारण के मेडिकल परीक्षण के लिए सिम्स भेज दिया.

    दरअसल, जब तहसीलदार की पुलिस के जवानों से बहस हुई तो उन्होंने टीआई को फोन मिला. दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है. फोन पर दोनों के बीच बहस हुई. जब पुष्पराज मिश्र को पुलिस थाने लेकर पहुंची तो टीआई तोप सिंह से नायब तहसीलदार की फिर से बहस हो गई. टीआई ने उन्हें धमकाया और थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान डीएसपी सिद्धार्थ बघेल भी वहां मौजूद थे. TI तोप सिंह ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि तहसीलदार ने सिपाहियों के साथ बदतमीजी की थी. इसके बाद उन्हें थाना लाया गया. मेडिकल नहीं कराने पर अड़ गए तो धक्का-मुक्की हुई थी.

    तहसीलदार से मारपीट के बाद प्रदेशभर के कनिष्ठ अधिकारियों के काम बंद कर दिया है. जिले की 11 तहसीलों में जमीन संबंधित कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है. प्रशासनिक सेवा संघ ने जांच में राजस्व अधिकारियों की भागीदारी की मांग की. पुलिस जांच में पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं. संघ की मांग है कि पूरे मामले में आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए.

    यह भी पढ़ें :  Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    इधर, बिलासपुर IG डॉ. संजीव शुक्ला ने सरकंडा TI तोप सिंह को लाइन अटैच कर दिया है. एसपी को तीन दिन के भीतर पूरे मामले में रिपोर्ट देने को कहा है. एएसपी उदयन बेहार और एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल मामले की जांच कर रहे हैं. घटना वाली रात को थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के बयान लिए हैं. सरकंडा एएसपी उदयन बेहार ने तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा, उनके भाई और पिता के बयान रिकॉर्ड किए हैं.

    .यह भी पढ़ेआधी रात कार में बैठा दिखा विशाल काय अजगर, एक घंटे तक चला खतरनाक रेस्क्यु आपरेशन

    .यह भी पढ़ेपत्रकारों के धरना प्रदर्शन को कुचलने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

    .

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    October 23, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन, सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

    October 23, 2026

    Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका

    October 23, 2026

    New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी…

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    October 23, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन, सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.