Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026

    राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 28, 2026

    Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डेंटल एंग्जाइटी से निजात पाना सम्भव: डॉ. उत्कर्षा बसखेत्रे देसाई
    Featured

    डेंटल एंग्जाइटी से निजात पाना सम्भव: डॉ. उत्कर्षा बसखेत्रे देसाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    डॉ. उत्कर्षा बसखेत्रे देसाई- बी.डी.एस., एस्थेटिक डेंटिस्ट, और कॉउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट, डायरेक्टर, बीमिंग स्माइल्स डेंटल क्लीनिक

    क्या आप डेंटल एंग्जाइटी से जूझ रहे हैं? अगर हाँ, तो यह आपके ओरल हेल्थ (मौखिक स्वास्थ्य) पर भी भरी पड़ सकता है। दर्द, अज्ञात या पिछले नकारात्मक अनुभवों का डर आवश्यक डेंटल केयर (दंत चिकित्सा देखभाल) प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न कर सकता है। लेकिन यहाँ अच्छी खबर है कि डेंटल एंग्जाइटी पर काबू पाना संभव है। इस आर्टिकल में कॉउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ. उत्कर्षा बसखेत्रे देसाई आपको अपने डर को मैनेज करने और आराम से डेंटल विजिट करने में मदद करने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ बताती हैं।

    डेंटल एंग्जाइटी को मैनेज करने में पहला कदम अपने डर को स्वीकार करना और समझना होता है। आपकी एंग्जाइटी को बढ़ाने वाले विशिष्ट ट्रिगर्स की पहचान करना इस दिशा में काफी मददगार साबित हो सकता है। क्या यह ड्रिल की आवाज़ है, सुइयों का एहसास है, या कोई पिछला नकारात्मक अनुभव है? अपनी एंग्जाइटी (चिंता) को समझना आपको इसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए टूल्स प्रदान कर सकता है।

    डेंटिस्ट के साथ खुल कर बात करें

    अपने डेंटिस्ट के साथ विश्वास का रिश्ता बनाना बहुत ज़रूरी है। अपनी भावनाओं और चिंताओं को डेंटिस्ट के साथ खुलकर साझा करने में संकोच न करें। हो सकता है कि आपका डेंटिस्ट एक साइकोलॉजी स्पेशलिस्ट हो, जो आपके जैसे मरीजों को डेंटल एंग्जाइटी से उबरने में मदद करने में पारंगत हो। वे आपकी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रीटमेंट प्लान बना सकते हैं और पूरी प्रक्रिया के दौरान आश्वासन प्रदान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  कौन है ये 'चुंबन बाबा'? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    शांति के लिए रिलैक्सेशन तकनीक

    अपनी रूटीन में रिलैक्सेशन तकनीकों को शामिल करने से एंग्जाइटी लेवल में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। गहरी साँस लेना, ग्राउंडिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और प्रोग्रेसिव मसल्स रिलैक्सेशन एंग्जाइटी को कम करने के प्रभावी तरीके हैं। गहरी साँस लेना और ग्राउंडिंग तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं, जबकि मेडिटेशन मनन और माइंडफुलनेस (ध्यान) को बढ़ावा देते है। प्रोग्रेसिव मसल्स रिलैक्सेशन में शारीरिक तनाव को कम करने के लिए विभिन्न मसल्स ग्रुप को तनाव देना और फिर आराम देना शामिल है।

    कॉग्निटिव-बिहेवियरल (संज्ञानात्मक-व्यवहार) संबंधी रणनीतियाँ

    कॉग्निटिव-बिहेवियरल संबंधी थेरेपी (CBT) तकनीकें डेंटल एंग्जाइटी को मैनेज करने के लिए शक्तिशाली तरीका हो सकती हैं। CBT डेंटल ट्रीटमेंट के बारे में नकारात्मक विचारों और विश्वासों की पहचान करने और उन्हें चुनौती देने पर ध्यान केंद्रित करता है। इन विचारों को ज्यादा यथार्थवादी और सकारात्मक विचारों से बदलकर आप धीरे-धीरे चिंता को कम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप दर्द से डरते हैं, तो आप खुद को याद दिला सकते हैं कि आधुनिक डेंटल तकनीक आराम को तवज्जो देती है।

    धीरे-धीरे डेंटल सेटिंग के संपर्क में आना

    गंभीर डेंटल एंग्जाइटी से जूझ रहे लोगों के लिए धीरे-धीरे डेंटल सेटिंग के संपर्क में आना फायदेमंद हो सकता है। इसमें धीरे-धीरे डेंटल सेटिंग के संपर्क में आने में कम डराने वाली प्रक्रियाओं से शुरू करके और ज्यादा जटिल प्रक्रियाओं की ओर बढ़ना शामिल होता है। यह दृष्टिकोण आपको डेंटल एनवायरनमेंट के प्रति असंवेदनशील बनाने और अभिभूत महसूस करने से बचाने में मदद कर सकता है।

    रिलैक्सेशन (आराम) के लिए कॉन्ससियस सेडेशन (सचेत बेहोशी) के विकल्प

    कुछ केसों में डेंटल एंग्जाइटी को मैनेज करने के लिए कॉन्ससियस सेडेशन (सचेत बेहोशी) के विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। यह निर्धारित करने के लिए कि क्या वे आपके लिए उपयुक्त हैं, अपने डेंटिस्ट से इन संभावनाओं पर चर्चा करें। कॉन्ससियस सेडेशन ट्रीटमेंट के दौरान एक आराम की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे आप कम से कम असुविधा या याद के साथ प्रक्रियाओं से गुजर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के ‘बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी’ बयान पर सोनू त्यागी और गो स्पिरिचुअल की दो टूक प्रतिक्रिया

    सही डेंटल प्रोफेशनल ढूँढना

    एक ऐसे डेंटिस्ट को चुनना ज़रूरी है जो डेंटल एंग्जाइटी को समझता हो और उसका समाधान करता हो। अपने इलाके में ऐसे डेंटिस्ट की तलाश करें जिन्हें डेंटल एंग्जाइटी को मैनेज करने का अनुभव हो। ऐसे मरीजों के रिव्यू और टेस्टीमोनियल्स (प्रशंसापत्र) देखें जिन्हें सकारात्मक अनुभव मिले हों। एक दयालु और समझदार डेंटिस्ट आपके समग्र डेंटल केयर अनुभव में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

    याद रखें डेंटल एंग्जाइटी पर विजय पाना एक यात्रा है, और अलग-अलग लोगों के लिए इस बीमारी में प्रगति अलग-अलग हो सकती है। इन रणनीतियों को खुली बातचीत और एक सहायक डेंटल टीम के साथ आप अपने डर पर काबू पा सकते हैं और मुंह के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: ब्लैकहेड्स से हैं परेशान..तो एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगी बड़ी राहत

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पुराने से पुराने झाइयों को साफ कर देगा फिटकरी का ये उपाय, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

    यह भी पढ़ें: भूल से भी ना फेंके नींबू के छिलके, ये भी होते हैं बड़े गुणकारी और न्यूट्रिशन से भरपूर, इन तरीकों से करिए इस्तेमाल 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026

    राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 28, 2026

    Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    August 28, 2026

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    August 27, 2026

    Korba: राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

    August 27, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने इंटक यूनियन ऑफिस एवं वरिष्ठ नागरिक मैत्री संघ के सदस्यों को बांधी राखी

    August 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,887 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के प्रबंध कार्यकारिणी सत्र 2026-28 द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में…

    राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 28, 2026

    Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    August 28, 2026

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.