Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिला साहू संघ कोरबा द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन, स्मारिका विमोचन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    Featured

    जिला साहू संघ कोरबा द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन, स्मारिका विमोचन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: दिनाँक 02-03-2024 दिन- शनिवार को इंदिरा स्टेडियम स्थित राजीव गाँधी आडिटोरियम में जिला साहू संघ कोरबा द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन , स्मारिका विमोचन एवं गणमान्य नागरिक तहसील अध्यक्ष/उपाध्यक्ष परिक्षेत्र अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष के सम्मान समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें  छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता छ.ग प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष माननीय टहल सिंह साहू जी ने किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री लखन लाल देवांगन वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री, मान. डॉ. चरणदास महंत जी विधायक सक्ती नेता प्रतिपक्ष छ्ग विधानसभा, मान. ताम्रध्वज साहू जी पूर्व गृहमंत्री, माल. जय सिंह अग्रवाल जी पूर्व राजस्व मंत्री भी मंचस्थ रहे।

    IMG 20240305 WA0047 IMG 20240305 WA0046 IMG 20240305 WA0050

    विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रेम चन्द पटेल जी विधायक कटघोरा, मान.बालेश्वर साहू जी विधायक जैजैपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर साहू‌जी एवं श्रीमती मोहन कुमारी साहू जी, श्री थानेश्वर साहू जी पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं श्रीमती चित्रलेखा साहू पूर्व उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड भी मंचरण रहे।

    IMG 20240305 22313872 IMG 20240305 22311998 IMG 20240305 22302626 IMG 20240305 22300895

    जिला साहू संघ कोरबा के सामाजिक गौरव श्री रामकुमार साहू जी, श्री राजेन्द्र कुमार साहू जी, श्री अरविन्द कुमार साहू जी आर्किटेक्ट,  श्री भीखम प्रसाद साहू जी, श्री भाकु लाल साहू एवं श्री रमेश साहू जी उपस्थित रहे।

    इस कार्यक्रम में अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें डिग्री लाल साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ रायगढ़, तिलक राम साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ बिलासपुर, डॉ. खिलावन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ सक्ती, रमेश साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ पेण्ड्रा भी मंच पर विराजमान थे।

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    IMG 20240305 22293759 IMG 20240305 WA0056 IMG 20240305 WA0053 IMG 20240305 WA0054

    सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मान श्री अरुण साव जी एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू जी ने सभी अतिथियों के साथ भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर आरती वंदन किया। तत्पश्चात आरती गायन हुआ। इसके बाद मंचस्थ सभी अतिथियों का श्री गिरिजा कुमार साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा द्वारा स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

    गिरिजा कुमार साहू के स्वागत भाषण के बाद सभी अतिथियों का उद्‌बोधन हुआ। उद्‌बोधन के पश्चात गणमान्य नागरिक अध्यक्ष तहसील / परिक्षेत्र अध्यक्ष / इकाई अध्यक्ष एवं तहसील उपाध्यक्षों का श्री टहल सिंह साहू जी द्वारा सम्मानित किया गया।

    IMG 20240305 WA0049 IMG 20240305 WA0042 IMG 20240305 WA0044

    श्री अरुण साव जी ने समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर समान रूप से समरसता के भाव के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही समाज के लिए दो एकड़ जमीन प्रदान करने की बात भी उन्होंने कही।

    श्री लखन लाल देवांगन जी ने भी साहू समाज को आवश्यकतानुसार भवन बनवाने हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने रूढ़िवादी प्रथा को खत्म करने पर जोर दिया।

    इस दौरान एक बालिका ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया जिसका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है । अंत में विवाह योग्य सभी बच्चों ने अपना अपना परिचय दिया । श्री अन्नू लाल साहू महासचिव ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद साहू, श्री दिनेश साहू, श्री नरोत्तम साहू, श्रीमती देवकी साहू, श्रीमती वंदना साहू, श्री पुन्नीराम साहू एवं समाज के सभी लोगों ने विशेष योगदान दिया ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,968 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.