घोर कलयुग: बेटे की मंगेतर से ही बाप ने रचा ली शादी, गुस्से में बेटा बना संन्यासी, पढिए पूरी खबर

- Advertisement -

महाराष्ट्र
नासिक/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी होने वाली बहू से शादी कर ली है। जब शख्स के बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया।

बेटे की मंगेतर से बाप की शादी का यह मामला खूब चर्चाओं में है, लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है कि वह अपनी होनी वाली बहू से ही शादी कर ले।

यह चौंकाने वाली घटना महाराष्ट्र के नासिक में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बेटे का रिश्ता पक्का हो चुका था। दोनों घरों में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। रस्मों को पूरा किया जा रहा था। इसी बीच कब लड़के के पिता और होने वाली दुल्हन के बीच प्यार हो गया, किसी को पता ही नहीं चला। दोनों ने शादी कर ली, यह सुनकर हर कोई सन्न रह गया। बताया गया कि बाप ने जिस लड़की को बेटे के लिए पसंद किया था, वो लड़की उसे ही पसंद आ गई थी। बेटे की शादी से पहले दोनों ने मुहूर्त का इंतजार किए बिना ही विवाह कर लिया।

मंगेतर ने बाप से कर ली शादी तो बेटे ने ले लिया संन्यास

वहीं शादी से पहले जब लड़के को इसकी जानकारी हुई तो उसे गहरा सदमा लगा। उसने इसके बाद संन्यास लेने का फैसला कर लिया। उसे मनाने की बहुत कोशिश हुई लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। बाप ने दूसरी लड़की की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन लड़के ने साफ कर दिया कि अब वह शादी करेगा ही नहीं।

यह भी पढ़ें :  सरकारी ज़मीन की अवैध रजिस्ट्री का सनसनीखेज मामला, भूमाफिया-रजिस्ट्री-पटवारी गठजोड़ उजागर

इतना ही नहीं, उसके कुछ रिश्तेदारों ने सलाह दी कि वह अब अपने पिता से अलग रहे और दूसरी लड़की से शादी कर ले लेकिन लड़का तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि लड़के ने घर परिवार छोड़कर अब सड़क पर ही रहना शुरू कर दिया है।

ऐसा ही एक मामला चीन से भी सामने आया था, जब एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को जब अपने पिता से मिलवाया था तो पिता पहली मुलाकात में ही अपनी होने वाली बहू को दिल दे बैठा था। दोनों को अलग करने के बाद बाप ने बेटे की गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट भेजकर उसका भी दिल जीत लिया और फिर दोनों ने शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: बाँगो मिनीमाता जलाशय…सिर्फ पहचान ही नहीं छत्तीसगढ़ की है शान….

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से पहले जूना अखाड़े का बड़ा फैसला, 13 साल की बच्ची को साध्वी बनाने वाले संत को किया निष्कासित

यह भी पढ़ें: CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खोला शासकीय सेवा का पिटारा, व्यापम की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -