Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घरेलू हिंसा पर आधारित संवेदनशील फिल्म ‘ढाई आखर’ 22 नवंबर को होगी रिलीज़
    Featured

    घरेलू हिंसा पर आधारित संवेदनशील फिल्म ‘ढाई आखर’ 22 नवंबर को होगी रिलीज़

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241026 144026 6347
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे : हिंदी फिल्मों में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित कहानियों ने हमेशा दर्शकों के बीच एक खास जगह बनायी हैं विशेषकर महिलाओं से संबंधित कहानियों पर आधारित बॉलीवुड फ़िल्मों ने मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश भी दिया हैं निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी ‘ढाई आखर’ एक ऐसी ही फ़िल्म हैं जो एक महिला के अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गए संघर्ष को बखूबी बयान करती है।

    Smriti Mishra Chandan Anand Mrinal Kulkarni Neer Raao Mrinal Kulkarni Rohit Kokate

    पिछले साल इफ्फी गोवा में प्रतिष्ठित पैनोरमा सेक्शन में चयनित निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की फ़िल्म ढाई आखर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की बहुत पसंद किया गया । अब फ़िल्म देश के सिनेमागृहों में 22 नवम्बर को रिलीज होगी। फ़िल्म के रिलीज को अधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर नए पोस्टर के लांच के साथ की गई ।

    हिन्दी के वरिष्ठ लेखक अमरीक सिंह दीप के उपन्यास “तीर्थाटन के बाद” पर आधारित फिल्म ‘ढाई आखर” हर्षिता नाम की एक ऐसी महिला की कहानी है, जो वर्षों तक घरेलू हिंसा और अपमानजनक वैवाहिक जीवन का शिकार रही। वह पत्रों के माध्यम से एक मशहूर लेखक श्रीधर के करीब आती है लेकिन विधवा होने के कारण उनका यह संबंध पुरुष प्रधान समाज परिवार को स्वीकार नहीं होता। यह फिल्म हर्षिता द्वारा अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गए संघर्ष को बखूबी बयान करती है।

    Mrinal Kulkarni 8

    क्या हर्षिता इससे जुड़ी चुनौतियों का सामना कर पाएगी? श्रीधर के साथ उसके रिश्ते के प्रति परिवार की नफरत का अंत क्या होगा? क्या दोनों का प्यार परवान चढ़ेगा? इन सभी सवालों का भावनात्मक जवाब खोजने की कोशिश है फिल्म ‘ढाई आखर’।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    हिन्दी और मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने फिल्म में ‘हर्षिता’ का लीड रोल में नजर आएंगी । फिल्म और थिएटर के जाने माने अभिनेता हरीश खन्ना और प्रसिद्ध मराठी अभिनेता रोहित कोकाटे ने अहम किरदार निभाए हैं। प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत ने इस फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं। फिल्म की शानदार टीम में गीतकार इरशाद कामिल, हिन्दी और बंगाली संगीत निर्देशक अनुपम रॉय और गायिका कविता सेठ शामिल हैं।

    Harish Khanna Mrinal Kulkarni 2

    निर्देशक प्रवीन अरोड़ा कहते हैं कि फिल्म ‘ढाई आखर’ एक प्रेम गीत है, जो किसी के जीवन को बदलने की ताकत रखता है। कैसे हमारे परिवारों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा को सामान्य रूप से स्वीकार कर लिया जाता है, जिससे औरतों के व्यक्तित्व पर गहरा और बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रेम में किसी को भी मुक्त करने की क्षमता है। अस्सी के दशक में सेट इस कहानी का बहुत ही भावनात्मक पक्ष है यह दर्शकों के दिल तक यह फ़िल्म पहुचेगी ।

    अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने कहा कि “महिलाओ के प्रति हमारे समाज का दोहरा रवैया एक कड़वा सच है और ‘ढाई आखर’ फ़िल्म के माध्यम से इसी सच को दिखाया गया हैं फ़िल्म की केंद्रीय किरदार हर्षिता विपरीत परिस्थितियों में भी चुनौतियों का सामना कैसे कर पाएगी? ढाई आखर में दर्शक एक अलम्बे समय के बाद एक इमोशनल प्रेम कहानी पर्दे पर देख पायेंगे ।

    Dhai Aakhar Poster Horizontal

    कबीर कम्यूनिकेशन्स, आकृति प्रोडक्शंस और एस के जैन जमाई के बैनर तले बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित आईएफएफआई (IFFI) में पिछले वर्ष हुआ जिसमें इस फिल्म को दर्शकों, आलोचकों और फिल्म इंडस्ट्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। साथ ही फिल्म को चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में भी फ़िल्म की आधिकारिक स्क्रीनिंग की गई थी और इसी वर्ष आयोजित कंबोडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में फिल्म को स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। फिल्म को 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.