Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गिल का शानदार अर्धशतक, पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया
    Featured

    गिल का शानदार अर्धशतक, पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6508991051738898581727182b43738b754e9c76b218b45bd02c822db7cf778e3e12b316406a91b5dfee31
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नागपुर/स्वराज टुडे: रविंद्र जडेजा और डेब्यूडेंट हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल के धैर्यपूर्ण अर्धशतक के दम पर भारत ने गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गई। इसके बाद गिल (87) और श्रेयस अय्यर (59) के बीच 96 तथा गिल और अक्षर पटेल (52) के बीच 108 रनों की साझेदारी से भारत ने महज 38.4 ओवर में 251/6 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के रूप में दो शुरुआती झटके लगे। पांचवें ओवर में जायसवाल (15) को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच कराया। अगले ओवर में रोहित शर्मा (2) साकिब महमूद की गेंद पर लिवंगस्टोन को कैच दे बैठे। उस समय भारत का स्कोर 5.2 ओवर में 19 रन था।

    इसके बाद गिल ने अय्यर के साथ 64 गेंदों में 96 रनों की साझेदारी की। गिल एक छोर थामे रहे जबकि दूसरे छोर से अय्यर ने मात्र 36 गेंद पर 59 रनों की आतिशी पारी में दो छक्के और नौ चौके लगाए। अय्यर को जैकब बेथेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, तब तक टीम 16 ओवर में 113 रन बना चुकी थी।

    अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (52) ने समझदारी से खेलते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों के खूब पसीने छुड़ाए और गिल के साथ 108 रन जोड़े। आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 47 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का और छह चौके लगाए। भारत का चौथा विकेट 34वें ओवर में 221 रन पर गिरा, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह से इंग्लैंड से दूर जा चुका था।

    यह भी पढ़ें :  Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    इसके बाद भारत ने केएल राहुल (2) और शुभमन गिल के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। गिल महमूद की शॉर्ट गेंद को खेलते हुए बटलर को ऊंचा कैच दे बैठे। हार्दिक पांड्या (9) और रविंद्र जडेजा (12) ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी।

    जडेजा ने 39वें ओवर में महमूद की पहली गेंद पर दो रन बनाए। अगली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर एक और चौका लगाकर उन्होंने बिना कोई और विकेट गंवाए भारत की जीत सुनिश्चित की।

    महमूद और राशिद के खाते में दो-दो विकेट आए जबकि आर्चर और बेथेल को एक-एक विकेट मिला।

    इंग्लैंड की पारी में डेब्यूटेंट हर्षित राणा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जिससे भारत ने गुरुवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड को 47.4 ओवरों में 248 रन पर समेट दिया।

    अपने डेब्यू मैच में फिल साल्ट द्वारा एक ओवर में 26 रन लुटाने के बाद राणा ने जोरदार वापसी करते हुए 53 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जडेजा ने 26 रन देकर तीन विकेट झटके। भारत ने एक बार फिर घरेलू मैदान पर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और जोस बटलर (52) और जैकब बेथेल (51) के जुझारू अर्धशतकों के बावजूद इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

    संक्षिप्त स्कोर:

    भारत 38.4 ओवर में 251/6 (शुभमन गिल 87, श्रेयस अय्यर 59, अक्षर पटेल 52; साकिब महमूद 2-47, आदिल राशिद 2-49)

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को "इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड" से किया सम्मानित

    इंग्लैंड 47.4 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट (जोस बटलर 52, जैकब बेथेल 51; रवींद्र जडेजा 3-26, हर्षित राणा 3-53)

    यह भी पढ़ें: यूपी में शराब बिक्री और वितरण के लिए 10 नए नियम लागू, मदिराप्रेमी भी जान लें नियम

    यह भी पढ़ें: हसदेव नदी में डूबे तीन में से दो छात्रों के शव बरामद, तीसरे छात्र की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें: ‘गो तस्करों को देखते ही गोली मारने का आदेश…’,गर्भवती गाय की हत्या के बाद मंत्री का बड़ा ऐलान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.