Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खालिस्तानियों को नहीं मिल रहा वीजा, छटपटा रहे कनाडा को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
    Featured

    खालिस्तानियों को नहीं मिल रहा वीजा, छटपटा रहे कनाडा को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n643274906173415237289408ddd23e44cbce4282c70f27962b39e40b49db8f4fe5a9b4454ffc27e6ae659f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कनाडा की मीडिया पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। कनाडाई लोगों को वीजा न देने की खबरों पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय कि तरफ से कहा गया कि यह सब रिपोर्ट्स बेबुनियाद है।

    वैसे भी किसे वीजा देना है किसे नहीं यह भारत का मामला है। दरअसल, हाल ही में कनाडा के मीडिया की तरफ से आरोप लगाए गए थे कि भारत सरकार वीजा पॉलिसी का गलत इस्तेमाल कर रही है। भारत ने कई कनाडाई नागरिकों को खालिस्तानी एजेंडा का समर्थन करने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है।

    इस पूरे मामले पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह रिपोर्ट्स कनाडाई मीडिया द्वारा भारत को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में मीडिया रिपोर्ट देखी है। यह भारत को बदनाम करने के लिए कनाडा द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का एक और उदाहरण है।

    वीजा देना न देना हमारा संप्रभु अधिकार- MEA

    जायसवाल ने कहा कि भारतीय वीजा देना या न देना हमारा संप्रभु काम है। इसमें किसी भी देश का कोई अधिकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग भारत की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। उनके वीजा को स्वीकार न करने का हमारे पास वैध अधिकार है। कनाडाई मीडिया जब इस बारे में टिप्पणी करती है तो यह भारत के संप्रभु मामले में हस्तक्षेप करने के समान है।

    क्या है पूरा मामला

    यह पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने दावा किया था कि भारतीय वीजा पाने के लिए उन्हें एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा है। इस पत्र में उन्हें खालिस्तानी अलगावाद छोड़ने और भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में सम्मानित करने के लिए संकल्प दिलाया जा रहा था। ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तान समर्थक लोगों ने कहा कि अगर किसी ने इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया तो फिर उन्हें वीजा नहीं दिया जा रहा था।

    यह भी पढ़ें :  जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    गुरुनानक गुरुद्वारे के पूर्व अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह संधार ने भारतीय दूतावास पर आरोप लगाया था कि 2016 में उन्हें भी इसी तरह के एक फार्म पर साइन करने के लिए कहा गया था, जब उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया तो उनको वीजा जारी नहीं किया गया। संधार ने कहा कि जो भी भारत में निष्ठा दिखाते हुए इस फार्म पर साइन कर देता है उसे वीजा देकर भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी जाती है।

    मारे गए लोगों के परिवार के साथ-MEA

    वीजा मामलों के अलावा कनाडा में मारे गए तीन भारतीय छात्रों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते कनाडा में भारतीय नागरिकों को दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदियों का सामना करना पड़ा। हमारे तीन नागरिकों की हत्या कर दी गई। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में हमारे दूतावास लगातार वहां मौजूद भारतीय लोगों की मदद कर रहे हैं। वे लोग वहां पर इन घटनाओं की गहन जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। हमें उम्मीद है कि जल्दी ही दोषियों के खिलाफ उचित एक्शन लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टॉस में ही भारत के साथ हो गया ‘अपशकुन’, रोहित शर्मा ने कर दी सौरव गांगुली वाली गलती?

    यह भी पढ़ें: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन क्यों हुए गिरफ्तार, जानिए कितने साल की हो सकती है सजा और क्या है मामला

    यह भी पढ़ें: 11 साल की ब्रिटिश लड़की को होटल में बुलाया ये पाकिस्तानी, अंग्रेजों ने खिलाई सुअर की पॉटी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026

    चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 लोगों पर कार्रवाई, 01 व्यस्क और 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता

    March 29, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026749 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026624 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026521 Views
    Don't Miss

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    जीपीएम जिले के मरवाही अनुभाग मैं पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ मरवाही थाने…

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.