Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»क्या मोती हिंसक उत्पाद है? -डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर
    Featured

    क्या मोती हिंसक उत्पाद है? -डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    इन्दौर/स्वराज टुडे: ‘मोती’ या मोतियों से बनी माला प्रायः सभी लोगों ने अवश्य देखी होगी। मटर के दाने के बराबर गोल-गोल सफेद दूधिया रंग के चमकदार पत्थर के टुकड़े की तरह दिखने वाले मोती को पाने के लिये सभी लालायित रहते हैं। मोती को न केवल आभूषणों में उपयोग किया जाता है, इसको अन्य कई तरह से उपयोग में लाया जाता है। यह अत्यंत पवित्र माना जाता है। पूजा घरों में तो मोती की सीधी पहुँच होती है। मोती रत्न का संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है। मतलब जिन व्यक्तियों की कुण्डली में चंद्र ग्रह कमजोर या अशुभ स्थिति है, उन लोगों को मोती धरण करने की सलाह दी जाती है।

    मेष लग्न, कर्क लग्न, वृश्चिक लग्न और मीन लग्न के लोगों के लिए मोती पहनना बहुत अच्छा होता है। इसको पहनने से मन में शुद्धता व स्थिरता बनी रहती है। यह आंखों के लिए लाभदायक और शरीर को बलबर्धक होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोती बनता कैसे है?

    दरअसल, असली मोती समुद्र में रहने वाले घोंघा प्रजाति के एक छोटे से प्राणी जिसे मॉलस्क कहते हैं, के पेट में बनते हैं। ऐसा नहीं कि प्रत्येक घोंघा अपना बच्चा पैदा करने की तरह मोती पैदा करता है। घोंघा अपनी रक्षा के लिये एक मजबूत खोल में रहता है, जिसे सीप कहते हैं। कभी-कभी हजारों में से किसी एकाध घोंघे की सीप में छेद हो जाता है या समुद्र में सीप में पट खुलने पर कोई बाहरी कठोर पदार्थ का कण सीप के अन्दर चला जाता है। नाज़ुक सीप को इससे परेशानी होती है और वो अपने शरीर से एक विशेष पदार्थ छोड़ने लगता है।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    यह विशेष पदार्थ कैल्शियम कार्बाेनेट होता है जो उसके अन्दर गये बाह्य पदार्थ या बालू के कण के ऊपर परत बनाने लगता है और धीरे धीरे ये मोती की शक्ल में आ जाता है। धीरे-धीरे यह एक सफेद रंग के चमकीले गोल आकार का पत्थर जैसा पदार्थ बन जाता है, जिसे मोती कहते हैं। प्रायः मछुआरे अनेक सीपियों को इकट्ठा कर लेते हैं और एक-एक कर तोड़कर उनमें पाए जाने वाले मोतियों को एकत्रित कर लेते हैं। सीप की तरह किसी किसी शंख में भी मोती पाया जाता है।

    लेकिन आजकल मोतियों की बढ़ती आवश्यकता के मद्देनजर मोतियों की खेती भी की जाती है, मोती कृत्तिम तरीके से बड़ी मात्रा तैयार किया जाता है। सरकारी संस्थानों से या फिर मछुआरों से सीप खरीदकर मोती की खेती का काम शुरू करते हैं। खरीदी हुई बीज रूप सीपों को खुले पानी में दो दिन के लिए रखते हैं। धूप और हवा लगने से उन्हें आक्सीजन मिलना बहुत कम हो जाती जिससे सीप का कवच और मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं, कुछ सीप इस प्रक्रिया से मर भी जाती हैं।

    मांशपेशियां ढीली होने के बाद नकली ढंग से छेद कर या सर्जरी कर सीप के अंदर सांचा या बाहरी कण डाल दिया जाता है। यह कण जब सीप को चुभता है तो वह उस पर अपने अंदर से निकलने वाला एक पदार्थ छोड़ता है। जिसे कैल्शियम कार्बाेनेट कहते हैं। परत उस कण पर चढ़ती रहती है, जिसके फलस्वरूप मोती बन जाता है। इस प्रक्रिया में मोती बनने में 12 से बीस माह तक लग जाते हैं। मोती की खेती कम लागत में बहुत मुनाफे वाला कारोवार है। इसलिए खूब फल-फूल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    मोती प्राप्ति के लिए घोंघे सहित सीप या जीवित शंख को मछुवारों छारा समुद्र से संकलित किया जाता है। उन्हें फाड़ कर देखा जाता है, जिसमें मोती होता है, वह संकलित कर लिया जाता है और फाड़े गये उस मरे या तड़पते जीव-घोंघे को मांसाहार प्रेमियों को बेच दिया जाता है। यही प्रक्रिया मोती की खेती वाले घोंघे के साथ भी की जाती है। कभी कभी उन मारे गये जीवों को सुखाकर पालतू मछलियों-कछुओं आदि को खिलाने के काम में लेते हैं।
    जो शुद्ध अहिंसक समाज है वह मानती है कि- ‘‘ऐसी कोई वस्तु किसी जीव की हिंसा से प्राप्त हो या उसे प्राप्त करने के लिए प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से हिंसा की गई हो, वह पदार्थ हिंसक उत्पाद है।’’ ऐसे हिंसक पदार्थों को अहिंसावादी स्पर्श भी नहीं करते। यहाँ तक की स्वतः मरे पशुओं के चमड़े से बनी वस्तुएँ- जूते, बेल्ट आदि, चमड़े की परतों में रखकर कूट कर बनाये गये चाँदी के वर्क आदि को भी हिंसक अशुद्ध मानकर अहिंसावादी परित्याग करते हैं। ये लोग शहद का भी उपयोग नहीं करते, क्योंकि शहद को प्राप्त करने में मधुमक्खियों की हिंसा तो होती ही है, छत्ते में पल रहे मधुमक्खियों के असंख्य अण्डे मारे जाते हैं। इसलिये शहद त्याज्य मानते हैं।

    प्रारंभ से मोती इस कारण पवित्र था, क्योंकि वह समुद्र की रेत को छानकर, किनारे की बालू में से अन्वेषित कर प्राप्त किया जाता था। समुद्र में सीप के मरने पर शरीर तो सड़ जाता, जीव-जन्तुओं द्वारा भक्षण कर लिया जाता, आयु पूर्ण होने पर स्वतः या किसी अन्य कारण से घोंघे मर जाते हैं, ऐसे हजारों सीप में से किसी एक-दो सीप में रत्न होने पर वे समुद्र में पड़े रहते हैं, जो बालू छानकर इकट्ठे किये जाते थे, वही प्राकृतिक मोती कहलाते हैैं। किंतु उससे लोगों की आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो पाती, जिस कारण उसे हिंसक विधि से तैयार किया जाता है, तथा विदेशों से भी हिंसक विधि से प्राप्त मोती को आयात किया जाता है। फिर भी मोती पवित्र माना जाता है।

    यह भी पढ़ें :  17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने 'रफीक' और 'अफसरी'

    -डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’
    22/2, रामगंज, जिंसी, इन्दौर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आत्मा (ATMA) योजना अंतर्गत आज ग्राम सकदुकला, विकासखण्ड कोरबा में प्रशिक्षण सह…

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.