Featuredकोरबा

कोरबा पुलिस द्वारा नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला का किया गया आयोजन, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार हुए शामिल

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 25/06/2024 कोरबा पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार को बताने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

IMG 20240626 WA0039

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के द्वारा पीपीटी के माध्यम से नवीन क़ानून के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मीडिया से अनुरोध किया की नवीन क़ानूनो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे ताकि जनमानस को इसके बारे में जानकारी हो जाये।

IMG 20240626 WA0038

ज्ञात हो कि 1 जुलाई से नये क़ानून लागू हो जाएँगे। इसलिए इसके बारे में जानकारी देने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। लागू होने वाले नए कानून देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाएंगे। भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना है, जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करती है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों की मान्यता और प्रामाणिकता से संबंधित है।

यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ल्ड कप के बीच इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

यह भी पढ़ें: देश में कहीं भी जीरो FIR, नाबालिग से रेप पर फांसी या उम्रकैद… एक जुलाई से लागू होगा नया कानून, जानें क्या-क्या होगा बदलाव

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के ख़िलाफ़ NSUI का प्रदर्शन, प्रदेश सचिव ने कहा ये लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक रहेगी ! 

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button