Featuredदेश

ऐन जयमाला के वक्त पहुंच गया दुल्हन का आशिक, दूल्हे ने शादी से किया इंकार

उत्तरप्रदेश
जौनपुर/स्वराज टुडे: जनपद में एक शादी समारोह में प्रेमी के हंगामे के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। परिवार ने प्रेमी और उसके साथी की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह ने शनिवार को यह बताया कि सुरेरी थाना क्षेत्र के पटैला गांव में बीती शुक्रवार को रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से धूमधाम से बारात आयी थी। जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था, तभी मछली शहर थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी दुल्हन का प्रेमी अपने साथियों के साथ बारात में आ धमका। उसने दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए जमकर हंगामा किया।

दुल्हन के परिजनों ने आशिक और उसके साथियों को जमकर पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

दुल्हन के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और सूचना यूपी डॉयल 112 पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही दूल्हे ने दुल्हन से यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि वह किसी और की प्रेमिका है। अब उससे वह शादी नहीं कर सकता है। स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों से लगभग 25 लोगों को अपने साथ लेकर थाने पहुंची। नजाकत को देखते हुए दुल्हन का आशिक अपने एक साथी को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा और दुल्हन बीते 10 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी भी किए थे। शादी के पश्चात एक बार पुनः रीति रिवाज के साथ दूल्हा पक्ष बीते शुक्रवार को बारात लेकर दुल्हन के घर पर आया हुआ था। इस दौरान आशिक के पहुंचने पर दूल्हा ने दुल्हन से शादी करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार रात से शानिवार तक दोनों पक्षों के बीच जमकर पंचायत चलती रही, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।

यह भी पढ़ें :  लॉन्च हुईं देश की पहली हाइब्रिड बाइक, जानें इसकी खासियत

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमी और उसके एक साथी के खिलाफ लड़की के परिवार की ओर से तहरीर मिली है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘बंद कर देंगे मुल्ला बनाने वाली दुकान और चार शादी का धंधा, अगर…’, बिहार में असम के CM हिमंत सरमा ने लगाई दहाड़

यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल ही निकली 4 वर्षीय छात्र की हत्यारिन, वजह जान सन्न रह गई पुलिस

यह भी पढ़ें: रुक-रुक के चल रहा है स्मार्ट फोन या हो जाता है कभी भी हैंग ? तो मिनटों में ऐसे बढ़ाएं स्पीड

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button