एनकेएच में केक काटकर मनाया गया डॉक्टर्स-डे, सेवा का संकल्प दोहराया

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल में शुक्रवार को डॉक्टर्स-डे मनाया गया। इस मौके पर एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी व एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने केक काटकर सभी डॉक्टरों और ड्यूटी डॉक्टर्स को विश्व चिकित्सक दिवस की बधाई दी। डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा को सर्वोपरि मानकर काम करने का संकल्प लिया। यह दिन स्वास्थ्य सेवा देने वाले कर्मचारियों के अथक प्रयास और मेहनत को याद करने का होता है जो मरीजों का जीवन बचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। डॉक्टरों ने अपने कर्तव्यों से समझौता किए बिना कोविड-19 के प्रकोप के दौरान महामारी का सामना करते हुए सबसे आगे खड़े होकर नेतृत्व किया।

डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी ने कहा कि आज का दिन जितना डॉक्टरों के लिए महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा महत्व एवं चिकित्सा में सेवा का श्रेय नर्सिंग स्टाफ को जाता है जिनके अथक प्रयासों से ही कोई भी चिकित्सक किसी मरीज को स्वास्थ्य कर पाता है। डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि यह खास दिन समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए है। डॉक्टर्स डे समाज में डॉक्टरों की भूमिका को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। डॉक्टर यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं कि मरीज अच्छे से स्वास्थ्य रहें। अपने देश में डॉक्टर को इंसान के रूप में भगवान की तरह देखा जाता है। डॉक्टर्स-डे देश ही नहीं पूरे विश्व के डॉक्टरों के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. एल. पालीवाल, डॉ. आर. पालीवाल, डॉ.अविनाश तिवारी, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. डी. एच.मित्तल, डॉ. नागेंद्र बागड़ी, डॉ. यश मित्तल, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. नीलिमा महापात्रो, डॉ. एस पांडे, डॉ. रोहित मजूमदार, डॉ.पूजा कुंडू, डॉ. सचिन टी.आर, डॉ. रिया दुबे, डॉ. आशीष, डॉ. सगीर खान, डॉ. पूजा, डॉ.अविनाश सिंह, डॉ.रतनदीप तिवारी, डॉ.सरिता, डॉ. योगेश साहू उपस्थित रहे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
507FansLike
50FollowersFollow
940SubscribersSubscribe

चप्पे -चप्पे पर कैमरे लगने से शहर हुआ और सुरक्षित: उद्योग...

*मंत्री श्री देवांगन ने सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण किया* *साइबर फॉरेंसिक टूल्स के माध्यम से पुलिस को विवेचना...

Related News

- Advertisement -