Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, गड्ढे में झटका लगा और ‘मृत व्यक्ति’ जिंदा हो गया
    Featured

    एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, गड्ढे में झटका लगा और ‘मृत व्यक्ति’ जिंदा हो गया

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    करनाल/स्वराज टुडे: सड़कों पर गड्ढों के कारण आपने दुर्घटना की खबरें बहुत पढ़ी होंगी. इन गड्ढों के कारण कई लोग जीवन से हाथ धो बैठे हैं. आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं. लेकिन ये गड्ढे कभी किसी की जान भी बचा सकते हैं, ऐसा आप आज पहली बार सुनेंगे.

    ऐसा हुआ है. बिलकुल हुआ है. हरियाणा में. एक 80 साल के बुजुर्ग को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था. परिवार वाले एंबुलेंस से घर लेकर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में गड्ढे में एंबुलेंस फंस गई. बुजुर्ग को झटका लगा. उनका शरीर हरकत में आया और अब उनका दोबारा इलाज चल रहा है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये वाकया हरियाणा के करनाल के निसिंग का है. बुजुर्ग व्यक्ति का नाम दर्शन सिंह बराड़ है. उनके शव को पटियाला से करनाल के पास उनके घर ले जाया जा रहा था. घर पर शोक मनाने वाले रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे, उनके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां इकट्ठी की गई थी. दर्शन सिंह के साथ एंबुलेंस में उनके पोते बलदेव भी थे. उन्होंने देखा कि गड्ढे में एंबुलेंस फंसने से झटका लगा और उसी दौरान दर्शन सिंह का हाथ हिला, दिल की धड़कन महसूस होने लगी.

    ये देखकर एंबुलेंस ड्राइवर उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टर्स ने दर्शन सिंह को जीवित घोषित कर दिया. अब दर्शन सिंह का करनाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शन सिंह का परिवार जहां रहता है, वो पूरी कॉलोनी उन्हीं के नाम पर रखा गया है. उनकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी. सीने में इंफेक्शन था. इलाज चल रहा था. वो चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे. 11 जनवरी को डॉक्टर्स ने कह दिया कि उनकी दिल की धड़कन बंद हो गई है और उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    यह भी पढ़ें :  थ्रिलर फिल्म 'डियर हसबैंड' 25 सितम्बर को रिलीज होगी.......!

    परिवार वालों के लिए ये घटना किसी ‘चमत्कार’ से कम नहीं है. और अब वे उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. खबर पढ़कर कई लोगों को ये ‘चमत्कार’ लग भी सकता है. लेकिन हम यहां किसी तरह का अंधविश्वास नहीं फैलाना चाहते. हो सकता है कि डॉक्टरों से किसी तरह की गलती हुई हो. और उनको मृत घोषित करने में जल्दबाजी हुई.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर के बायपास पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.