Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय टीम का नाम, टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
    Featured

    इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय टीम का नाम, टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6384458771731208384680058bce42d173db7f0d56d41b00b6e0354556a02c8ea74fb6b95e9d4303451f5e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के तूफानी शतक के बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया.

    भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू के शतक और तिलक वर्मा की 18 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए. जीत के लिए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम शुरू से ही दबाव में दिखी और 17.5 ओवर में 141 के स्कोर पर आउट हो गई. भारत के लिए चक्रवर्ती और बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए. आवेश खान ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई जबकि अर्शदीप के खाते में एक विकेट आया. वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया, जिसे इससे पहले कोई टीम नहीं बना पाई थी.

    दरअसल, यह भारत की इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय की 23वीं जीत है. टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक जीत हासिल करने वाली लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर युगांड़ा है, जिसने 2023 में 29 मुकाबले जीत थे और उसका जीत प्रतिशत 87.9 का है. वहीं 2024 में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 95.60 का है, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 मैच खेलने के बाद सबसे अधिक अच्छा है.

    इसके अलावा भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में जीत हार का रिकॉर्ड 7-3 का हो गया है. वहीं यह डरबन में दक्षिण अफ़्रीका की लगातार पांचवीं हार है, जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में किसी स्थान पर उनकी लगातार सबसे बड़ी हार. इस मैदान पर उनकी आखिरी जीत मार्च 2016 में आई थी.

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    बात अगर मैची की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अधिकतर रन बाउंड्री से आए. भारतीय पारी के दौरान 17 चौके और 13 छक्के लगे, जिसमें सैमसन के बल्ले से सात चौके और 10 छक्के आए. संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 88 रन बाउंड्री से बने. उन्होंने पॉइंट और कवर और स्क्वायर लेग और मिड-विकेट के बीच क्षेत्र में 19 गेंदों में 69 रन बनाए, और स्क्वायर के पीछे केवल 13 रन बनाए.

    सैमसन ने स्पिनरों का जोरदार सामना किया और एडेन मार्कराम, केशव महाराज और नकाबा पीटर की संयुक्त रूप से 27 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. उन्होंने दो विस्फोटक साझेदारी भी की: अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 37 गेंदों पर 66 रन और तिलक वर्मा के साथ 34 गेंदों पर 77 रन.

    इसके जवाब में एडेन मार्करम ने पहले ओवर में अर्शदीप सिंह को दो चौके जड़कर आक्रामक बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन चौथी ही गेंद पर वह आउट हो गए. विकेट कीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे उनका आसान सा कैच लपका. भारतीय गेंदबाज लगातार अंतराल पर विकेट निकालते रहे और दक्षिण अफ्रीका का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं कर सका.

    आवेश खान ने ट्रिस्टन स्टब्स (11) के रूप में चौथे ओवर में टीम को दूसरी सफलता दिलाई. उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30 रन था. छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रेयान रिकेल्टन (21) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हेनरिक क्लासेन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. डेविड मिलर 18 और पैट्रिक क्रुगर एक रन पर आउट हुए.

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    एक समय 12.5 ओवर में 93 रन पर दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज आउट हो चुके थे. मार्कों जेनसन (12) और गेराल्ड कोएट्जी (11 गेंद पर 23 रन) ने टीम के संघर्ष को आगे बढ़ाया. जेनसन को बिश्नोई ने पांड्या के हाथों कैच कराया. कोएट्जी 17वें ओवर में रन आउट हो गए. वह केशव महराज के शॉट पर सिंगल लेने के लिए भागे थे. बीच में दोनों बल्लेबाजों के बीच कुछ गफलत हुई और सूर्य कुमार यादव ने स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स बिखेर दिए. इसके बाद मैच में औपचारिकताएं रही गईं. पूरी टीम 19 गेंद शेष रहते 141 रन पर आउट हो गई.

    यह भी पढ़ें: उदयपुर में 4 लड़कों के साथ आधी रात को कमरे में थी थाईलैंड की 24 साल की लड़की, जानें क्या हुआ कि चल गई गोली…

    यह भी पढ़ें: पहले गरम लोहे से दागा, फिर प्राइवेट पार्ट पर लगाई मिर्च… केरल में एक टीचर की हैवानियत

    यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम देश में इन मुसलमानों को मिला देश छोड़ने का अल्टीमेटम, अब वे क्या भारत में लेंगे शरण !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.