Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आंखों से दिखने लगा है धुंधला, रोजाना घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज
    Featured

    आंखों से दिखने लगा है धुंधला, रोजाना घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6546429131741190022415c326f8696fce9659637a21a10012ef6f3710a02e175cd54c87812e1a8a245088
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आजकल की डिजिटल लाइफस्टाइल में स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होना एक आम समस्या बन गई है. कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों पर लगातार जोर पड़ता है, जिससे धुंधला दिखना, आंखों में जलन, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

    खासतौर पर जो लोग लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं, उन्हें आंखों की देखभाल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है.

    अगर आपको भी धुंधला दिखने की समस्या हो रही है या आपकी आंखें जल्दी थक जाती हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. रोजाना कुछ आसान आई एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी नजर को तेज और आंखों को स्वस्थ बना सकते हैं. ये एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं, जिससे आपके विजन में सुधार आता है. तो आइए जानते हैं वे 5 बेहतरीन आई एक्सरसाइज जिनसे आपकी आंखों की रोशनी बनी रहेगी.

    1. पामिंग – आंखों को रिलैक्स करने के लिए

    सबसे पहले एक शांत जगह पर बैठ जाएं और अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें. अब अपनी हथेलियों को हल्के से आंखों पर रखें, लेकिन उन पर ज्यादा दबाव न डालें. कुछ सेकंड तक इसी पॉजिशन में रहें और गहरी सांस लें. ऐसा 2-3 मिनट तक करें. ये एक्सरसाइज आंखों की थकान को कम करती है और उन्हें आराम पहुंचाती है. लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद इसे करने से आंखों को तुरंत राहत मिलती है.

    2. ब्लिंकिंग- आंखों की नमी बनाए रखने के लिए

    10-15 सेकंड तक तेजी से पलकों को झपकाएं. फिर आंखें बंद करें और कुछ सेकंड के लिए रिलैक्स करें. इस प्रोसेस को 4-5 बार दोहराएं. ब्लिंकिंग एक्सरसाइज से आंखों में नमी बनी रहती है और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाव होता है. ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 31 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    3. फोकस चेंज- नजर तेज करने के लिए

    अपने हाथ में एक पेन या उंगली पकड़ें और इसे अपनी आंखों के सामने रखें. अब इसे धीरे-धीरे अपनी नाक की ओर लाएं और फिर वापस ले जाएं.इस दौरान अपनी नजर को लगातार पेन पर फोकस रखें. इस प्रोसेस को 5-10 बार दोहराएं. ये एक्सरसाइज आंखों की फोकसिंग क्षमता को बेहतर बनाती है और धुंधला दिखने की समस्या को दूर करने में मदद करती है.

    4. आई रोलिंग – आंखों के मसल्स मजबूत करने के लिए

    आंखों को पहले दाईं ओर घुमाएं और फिर बाईं ओर. फिर ऊपर और नीचे घुमाएं. इस प्रक्रिया को 5-5 बार दोहराएं. ये एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाती है. साथ ही ये विजन इंपेरिमेंट को कम करने में मदद करती है.

    5. 8 शेप एक्सरसाइज – आंखों की मूवमेंट के लिए

    सामने एक इमेजनरी 8 का नंबर बनाएं और अपनी आंखों से उसे ट्रेस करें. पहले 8 को एक दिशा में देखें, फिर दूसरी दिशा में. इस प्रोसेस को आपको 4-5 बार दोहराना है. ये एक्सरसाइज आंखों की मूवमेंट को बेहतर बनाती है और उन्हें ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाती है.

    एक्सरसाइज के साथ करें देखभाल भी जरूरी

    आंखों को बार-बार मसलने से बचें. डिजिटल स्क्रीन से थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लें. आंखों को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा पानी पिएं. हरी पत्तेदार सब्जियां और विटामिन ए युक्त भोजन खाएं. रात में अच्छी नींद लें ताकि आंखें आराम कर सकें.

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: शराबी को सिर्फ 10 दिन खिला दो ये चीज, पूरी उम्र के लिए छूट जायेगी शराब

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल युवाओं के लिए बन रहा है साइलेंट किलर, जानिए इससे बचने के उपाय

    यह भी पढ़ें: 3% सर्वाइवल रेट के बावजूद 40 दिनों में पूरी तरह ठीक हुईं सिद्धू की पत्नी, इन 4 चीजों की मदद से दी स्टेज-4 कैंसर को मात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026

    ऐसे ही नहीं वायरल हुए ‘कॉकरोचों’ के वीडियोज़…अब तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर रडार पर

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,462 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में रविवार को कोरबा…

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026

    फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.