Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अयोध्या से लौटने पर पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर
    Featured

    अयोध्या से लौटने पर पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद एक बड़ी सोलर योजना की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो. पीएम मोदी की घोषणा के मुताबिक, एक करोड़ घरों में एक योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगेगा.

    क्या कुछ कहा पीएम मोदी ने?

    पीएम मोदी ने अपने सोमवार (22 जनवरी) को अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया, ”सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं. आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो.”

    उन्होंने कहा, ”अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.”

    https://twitter.com/narendramodi/status/1749415140662055073?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1749415140662055073%7Ctwgr%5E7aa6c85b9b365a945f154f2e8f56b959cab9795a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्या बोले पीएम मोदी?

    पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया है और लोगों से अगले 1000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल जीत का नहीं बल्कि विनम्रता का है.

    यह भी पढ़ें :  50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    उन्होंने कहा कि राम मंदिर समृद्ध और विकसित भारत के उदय का गवाह बनेगा. प्रधानमंत्री ने संतों, नेताओं, उद्योगपतियों, फिल्मी सितारों, कवियों, साहित्यकारों और खिलाड़ियों की एक चुनिंदा सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें आज से, इस पवित्र समय से अगले 1,000 साल के भारत की नींव रखनी है. मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर हम सभी देशवासी इस पल से समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य भारत के निर्माण की सौगंध लेते हैं.’’

    इससे पहले पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद को लेकर चले मुकदमे पर 2019 में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से संभव हुए भव्य राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया.

    वास्तुकला की पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर, लंबाई में 380 फुट (पूर्व-पश्चिम), चौड़ाई में 250 फुट और ऊंचाई में 161 फुट आकार का है. यह 392 स्तंभों पर टिका है और इसमें 44 दरवाजे हैं.

    ‘यह कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि एक नए कालचक्र का उद्गम’

    प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि वह अभी भी गर्भगृह के भीतर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अनुभव किए गए दिव्य स्पंदनों को महसूस कर सकते हैं. पीएम मोदी ने अपने 36 मिनट के भाषण में कहा, ‘‘22 जनवरी 2024 का यह सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है और यह कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि एक नए कालचक्र का उद्गम है. हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे. हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे. मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी.’’

    यह भी पढ़ें :  बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    उन्होंने इस क्षण को आलौकिक और पवित्रतम बताते हुए कहा, ‘‘आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं, हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गई होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए… आज वह कमी पूरी हुई.’’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026

    तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    July 4, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,700 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,397 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,103 Views
    Don't Miss

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वर्षा ऋतु के आगमन के साथ विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु एवं सरीसृप…

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.