Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 5 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 5, 2026

    DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS

    July 5, 2026

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अयोध्या के मुसलमानों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या चिंता सता रही है ?
    Featured

    अयोध्या के मुसलमानों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या चिंता सता रही है ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अयोध्या/स्वराज टुडे: जैसे-जैसे 22 जनवरी का दिन नज़दीक आ रहा है, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर के आसपास रहने वाले मुसलमान समुदाय के लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है.

    22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में केवल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ही नहीं होंगे बल्कि उनके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में अन्य लोग होंगे.

    कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो नहीं चाहते हिन्दू मुस्लिम में सौहार्द्रपूर्ण रिश्ता कायम हो 

    अयोध्या राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के अंदर पड़ने वाले दुराही कुआँ मोहल्ले के वहीद क़ुरैशी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि “हमें नहीं पता कि बाहर वाले क्या सोच रहे हैं या क्या योजना बना रहे हैं. प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया है कि कोई अप्रत्याशित घटना नहीं होगी, लेकिन लाखों लोगों में से कुछ तत्वों के इरादे ग़लत हो सकते हैं.” उन्होंने बताया, “हमारा परिवार अयोध्या में 1990 और 1992 में हुए सांप्रदायिक दंगों का गवाह रहा है.”

    शांति और सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के बार-बार आश्वासन देने के बाद भी अयोध्या में कई मुसलमान परिवार ऐसे हैं जो 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चिंता में हैं.

    मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग

    अयोध्या के एक मुसलमान संगठन ने स्थानीय प्रशासन को आवेदन दिया है कि वो अयोध्या के मुसलमान बहुल इलाकों और 1992 के सांप्रदायिक दंगों में प्रभावित हुए हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाएं.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 जनवरी को अंजुमन मुहाफ़िज़ मस्जिद-वा-मुक़ाबिर नाम के एक संगठन ने अयोध्या डिवीजन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस को एक पत्र लिखकर गुज़ारिश की है, “अयोध्या शहर में हिंदू और मुसलमान शांति से रहते हैं लेकिन बीते वक्त में बाहर से आए लोगों की भीड़ के कारण यहां के मुसलमान समुदाय को जानो-माल और धार्मिक स्थलों का नुकसान हुआ है.”

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में 'मन की बात' का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    “जनवरी 22 को प्राण प्रतिष्ठा के दिन और उसके बाद यहां बड़ी संख्या में बाहरी लोगों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है, ऐसे में अयोध्या में रहने वाले मुसलमान डर में हैं. बीती घटनाओं को देखते हुए आपसे गुज़ारिश है कि टेहरी बाज़ार, टीन वाली मस्जिद, गोल चौराहा सैयदवाड़ा, बेगमपुरा, दुराही कुआँ और मुगलपुरा समेत दूसरी जगहों पर निगरानी बढ़ाएं और सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करें.”

    अयोध्या में मुसलमानों की आबादी लगभग 25 लाख

    अयोध्या ज़िले में क़रीब 25 लाख मुसलमान रहते हैं जो कुल आबादी का 14.8 फीसदी है. मंदिर के चार किलोमीटर के दायरे में क़रीब 5 हज़ार मुसलमान रहते हैं. अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड उप-समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म कादरी ने मीडिया से कहा, “कुछ मुसलमानों ने अपने बच्चों और परिवार की महिला सदस्यों को लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के अन्य ज़िलों में रिश्तेदारों के घर भेज दिया है. हमने उन्हें समझाने की कोशिश की, क्योंकि प्रशासन ने हमें सुरक्षा की गारंटी दी थी, लेकिन 1990 और 1992 की सांप्रदायिक घटनाओं का डर कई लोगों के लिए भूलना मुश्किल है.”

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 5 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 5, 2026

    DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS

    July 5, 2026

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,702 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,398 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,103 Views
    Don't Miss

    राशिफल 5 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 5, 2026

    आज का राशिफल: आज चंद्रमा और राहु के ग्रहण योग के साथ कई ग्रहों की…

    DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS

    July 5, 2026

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.