अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, अब तक 32 नक्सलियों के शव बरामद

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
नारायणपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 30 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार की दोपहर से ही मुठभेड़ जारी है, जिसमे 32 नक्सलियों के मारे जाने की खबर दंतेवाड़ा एएसपी आर. के वर्मा ने दी है. वहीं मौके से भारी मात्रा में AK 47, SLR सहित अनेक हथियार भी बरामद किये गए हैं.

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नेंदूर और थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही है. 3 अक्टूबर को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के थाना ओर्चा और बारसूर क्षेत्र के गांव गोवेल, नेंदूर और थुलथुली की ओर सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी. अभियान के दौरान 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.

नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी- सीएम साय

इस मुठभेड़ को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. इसके अलावा उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए भी घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 28 माओवादियों के मारे जाने की खबर है. जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है. उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं. नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं

यह भी पढ़ें :  Central Bank Recruitment 2026: 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए आवेदन शुरू! 120,940 तक मिलगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: चलती Kia Car में अचानक लगी भीषण आग, व्यापारी की जिंदा जलकर मौत, एक्सपर्ट ने बताये ऐसे हादसों से बचने के उपाय

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन ही दिखी अलौकिक शक्ति! Video देखते ही लोग बोले- क्या प्रभु जन्म लेने वाले हैं ?

यह भी पढ़ें: नौकरी मिलते ही तय कर ली शादी, जॉइनिंग करने पहुंचे तो युवकों के साथ हो गया बड़ा खेला, पढ़िए पूरी खबर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -