Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अख़बार वितरकों ने श्रममंत्री को सौंपा ज्ञापन, कल्याण बोर्ड गठन की मांग
    Featured

    अख़बार वितरकों ने श्रममंत्री को सौंपा ज्ञापन, कल्याण बोर्ड गठन की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260127 WA0052
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ अख़बार वितरक संघ जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शनिवार, 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे कोरबा विधायक एवं प्रदेश के श्रममंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

    जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के दैनिक समाचार वितरकों के सामाजिक व आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं। संघ ने अख़बार वितरक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की है, जिससे प्रदेशभर के अख़बार वितरकों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

    संघ की प्रमुख मांगों में श्रम विभाग के पोर्टल में “डिलीवरी बॉय” के स्थान पर “दैनिक अख़बार वितरक” की श्रेणी दर्ज करने, 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन सुविधा देने, अख़बार वितरकों के बच्चों को निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्राथमिकता प्रदान करने तथा सभी वितरकों को ईएसआई मेडिकल कार्ड, बीमा सुविधा एवं मृत्यु की स्थिति में एक सप्ताह के भीतर एकमुश्त सहायता राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था शामिल है।

    इसके अलावा संघ ने अख़बार वितरकों को एक-एक मोटराइज्ड (इलेक्ट्रिक) साइकिल प्रदान करने के लिए शासन स्तर पर योजना शुरू करने तथा सभी शासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों में दैनिक अख़बार अनिवार्य किए जाने की भी मांग की, जिससे विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ अख़बारों के प्रसार को बढ़ावा मिल सके।

    मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रममंत्री ने कहा कि साइकिल वितरण का प्रावधान उनके स्तर पर नहीं है, जबकि अन्य मांगों के संबंध में अनुशंसा कर मुख्यमंत्री के पास पत्र प्रेषित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    गौरतलब है कि इससे पूर्व 14 जनवरी 2024 को भी संघ द्वारा इन्हीं मांगों को लेकर श्रममंत्री से मुलाकात की गई थी, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया था।

    ज्ञापन सौंपने वालों में जिला इकाई के संरक्षक रेशमलाल साहू, अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, एनटीपीसी इकाई सचिव रविन्दर, बालको इकाई कोषाध्यक्ष राकेश साहू, रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, कृष्णा निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: 16 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुर्घटना का रूप देने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका, सामने आई खौफनाक वजह

    यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की नाबालिग प्रेमी संग हुई फरार….फिर शुरू हुआ रेप का खौफनाक सिलसिला, 19 दिन बाद इस हाल में मिली

    यह भी पढ़ें: कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 5 युवतियां और 3 युवक, लंबे समय से मिल रही थी देह व्यापार की शिकायत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.