Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हरियाणा BJP चीफ के खिलाफ कसौली में गैंगरेप की FIR, होटल में शराब पिलाकर रेप का आरोप
    Featured

    हरियाणा BJP चीफ के खिलाफ कसौली में गैंगरेप की FIR, होटल में शराब पिलाकर रेप का आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6476267091736906730318dbd8cb08857ab59826fee80cfde1548d0be59e6dd2ac442a83e508a3329a8dfd
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कसौली/स्वराज टुडे: हिमाचल प्रदेश के कसौली के एक होटल में विवाहित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरियाणा बीजेपी चीफ और एक सिंगर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (गैंगरेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है.

    ये घटना साल 2023 की है

    पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक, वो अपने बॉस और एक महिला दोस्त के साथ कसौली के एक होटल में ठहरी हुई थी. 3 जुलाई, 2023 को वहां उसकी मुलाकात हरियाणा बीजेपी चीफ मोहनलाल बडोली और सिंगर जय भगवान उर्फ ​​रॉकी से हुई. दोनों ने पीड़िता को अपने रसूख और पहुंच से अवगत कराते हुए सरकारी नौकरी दिलाने और हिरोइन बनाने का झांसा दिया.

    पीड़िता जब उनके प्रभाव में आई गई, तो उन लोगों ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया. पीड़िता के मना करने पर उसके साथ गैंगरेप किया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया. उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा गया. उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. दो महीने पहले पीड़िता को पंचकूला में रॉकी के घर बुलाया गया.

    वहां आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद 13 दिसंबर, 2024 को सोलन के कसौली में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर पुलिस ने बडोली और रॉकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया. मंगलवार को सोशल मीडिया पर एफआईआर की कॉपी वायरल हो रही है.

    यह भी पढ़ें :  सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन, क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    गैंगरेप के आरोप पर सिंगर रॉकी का कहना है कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है. रॉकी ने कहा, ”हम कसौली एक साथ गए थे, लेकिन बड़ौली अलग रुके थे. मुझे बड़ौली के खिलाफ गवाही देने के लिए सितंबर से ब्लैकमेल किया जा रहा है. मैंने जब झूठ नहीं बोला तो मुझे उनके साथ फंसा दिया गया. अमित बिंदल सोनीपत का भाजपा संयोजक है. उसने ही टिकट कटने पर ये साजिश रची है.”

    बताते चलें कि इस मामले में आरोपी मोहन लाल बड़ौली हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वो सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं. इसके साथ ही वो आरएसएस से भी जुड़े रहे हैं. इससे पहले हरियाणा के वर्तामन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष थे. उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़ौली को ये जिम्मेदारी दी गई. वहीं जय भगवान उर्फ ​​रॉकी एक जाना-माना गायक है.

    यह भी पढ़ें: तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, मनाली से छुट्टी मनाकर लौट रही दो युवतियों की दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ पूरा हादसा

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ में यति नरसिंहानंद के अखाड़े में पकड़ा गया संदिग्ध, मचा हड़कंप; पुलिस कर रही पूछताछ

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से मशहूर हुईं हर्षा रिछारिया पोल खुलते ही पलटीं, बताई अपनी सच्चाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026

    राशिफल 16 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 16, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026362 Views

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 202658 Views

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 202648 Views
    Don't Miss

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान…

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    deepaksahu1411@gmail.com

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.