Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सांसद ज्योत्सना महंत ने जिस एक गांव को गोद लिया वहां लोगों का हाल बेहाल, कैसे संभालेंगी कोरबा लोकसभा के हजारों गांव
    Featured

    सांसद ज्योत्सना महंत ने जिस एक गांव को गोद लिया वहां लोगों का हाल बेहाल, कैसे संभालेंगी कोरबा लोकसभा के हजारों गांव

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सांसद ज्योत्सना महंत ने जिस एक गांव को गोद लिया, वही गर्मियों में प्यास से बेहाल कचरे में पड़ा सिसक रहा है, तो कैसे होंगे कोरबा लोकसभा के हजार गांव

    * खस्ताहाल सड़क, कचरे और गंदगी में पड़ा गांव, शायद गोद लेने के बाद से नहीं पड़े सांसद ज्योत्सना महंत के चरण

    * बारिश में कीचड़ और गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, फोटो खिंचाकर गायब हुई सांसद को मदद के लिए 5 साल ढूंढ़ते रह गए लोग

    कोरबा/स्वराज टुडे:  गांवों को गोद लेकर शहर की तरह बनाने का सब्जबाग दिखाने वाली सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने दोबारा उनकी ओर पलट कर नहीं देखा। तस्वीरें खिंचवाकर खुद का गुणगान करने का मौका ढूंढने वाली निष्क्रिय सांसद ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र का एक गांव गोद ले लिया। गांव सुधार का जिम्मा तो उठा लिया पर इस मौके की फोटो खिंचवाने के बाद से सांसद ज्योत्सना के चरण उधर न घूमे।

    आलम यह है कि गांव में रहने वाले कई ग्रामीण खुद ही नहीं जानते कि वह सांसद कौन हैं, जिन्होंने खुद को उनका पालक घोषित कर बेसहारा छोड़ दिया है। गांव में जहां बारिश के मौसम में गलियां कीचड़ से सराबोर रहती हैं, वर्तमान गर्मी के सीजन में लोग पानी की कमी के चलते प्यास से बेहाल देखे जा सकते हैं। गांव कूड़ा करकट और गंदगी में पड़ा सिसक रहा है। खस्ताहाल सड़कों में ग्रामीणों के पैर छालों से लबरेज हैं। अब आप ही सोचिए कि पांच साल से इंतजार कर रही जनता भला अपनी बेपरवाह सांसद से आगे और क्या उम्मीद कर सकती है, जो दोबारा उन्हें अपना कीमती मत देकर अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मारने की गलती दोहराए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    14 19 1068x477 1

    आपको बता दें कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की मौजूदा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने पांच साल के अपने कार्यकाल में वैसे तो दो-दो गांव गोद लिए, पर किसी एक की भी दशा न सुधार सकीं। यहां आज भी खासकर गर्मी के मौसम में नीचे गिर जाने वाले जल स्तर में पानी का भारी संकट महसूस किया जा सकता है।

    सांसद ज्योत्सना ने जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कटघोरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम ढुरैना को गोद ले रखा है। इस गांव में पेयजल एक बड़ी समस्या है। गांव के पास कोयला का खदान क्षेत्र है, जिस वजह से जल स्तर में भारी गिरावट आई है। गर्मी में यह समस्या और भी विकट हो जाती है, लेकिन जनता को इसका समाधान अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा सांसद की ओर से स्वीकृत किए गए कई विकास कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं।

    सांसद निधि से मांगा सीसी रोड, लाखों खर्च कर मुरुम डाल गए

    सांसद निधि लोगों की मदद और जन कल्याण के लिए होती है, पर सांसद ज्योत्सना महंत इसका भी उपयोग न तो ठीक से तरह से कर पाईं और जहां हुआ, वहां भी आधी-अधूरी व्यवस्था आज भी देखी जा सकती है। सांसद मैडम ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के जल्के गांव को भी गोद लिया था, लेकिन यहां भी अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। गांव के सरपंच मंगल सिंह कहते हैं, कि बस्ती से मुख्य रोड तक मार्ग के लिए सांसद निधि से कंक्रीटीकरण की मांग की गई थी पर मनरेगा से केवल मुरूम डाल दिया गया। तालाब को गहरा करने के लिए सांसद निधि से 14.80 लाख रुपए आवंटित हुए हैं। पहले चरण में 6 लाख की राशि मिली है, जिससे काम जारी है। वहीं गांव के मिडिल स्कूल की भी हालत जर्जर हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें :  नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    छग में काबिज रही कांग्रेस की अपनी ही सरकार की बेसहारा सांसद

    इसके अलावा कोरबा ब्लाक के ग्राम भैसमा भी आदर्श ग्राम में चुना गया था, लेकिन यहां के लोगों को भी इसका अधिक लाभ नहीं मिला। यहां सांसद निधि से महज 10 मीटर सीसी रोड का निर्माण हो सका। इसके अलावा अनेक कार्य प्रस्तावित तो किए गए, पर आज भी उनका अता पता नहीं है। सांसद ज्योत्सना महंत की पांच साल की सांसदी के बीच चार साल तक कांग्रेस की भूपेश सरकार प्रदेश में काबिज रही, खुद पूर्व राजस्व मंत्री उनके अपने संसदीय क्षेत्र कोरबा से ही थे, बावजूद इसके इस बीच वे अपनी ही सरकार के होते असहाय नजर आईं और यही वजह है जो उन्हें क्षेत्र में एक सबसे निष्कृय सांसद की संज्ञा देने लोग मजबूर हुए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,018 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,545 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    आगरा/स्वराज टुडे: यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चावल-आलू का…

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.