Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सड़क पर नवजात को जन्म देकर अचेत हो गयी मानसिक कमजोर महिला, जच्चा बच्चा को अस्पताल पहुंचाकर पत्रकार और मितानिन ने पेश की मानवता की मिशाल
    Featured

    सड़क पर नवजात को जन्म देकर अचेत हो गयी मानसिक कमजोर महिला, जच्चा बच्चा को अस्पताल पहुंचाकर पत्रकार और मितानिन ने पेश की मानवता की मिशाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जांजगीर-चांपा/कोरबा: दूसरों को तकलीफ में देखकर यदि किसी के मन में पीड़ा हो और वह अपने सामर्थ्य अनुसार उसकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए तो निश्चित ही मानवता सार्थक हो जाती है। कुछ इसी तरह का वाक्या आज सुबह चांपा शहर में हुआ। जब मानसिक रूप से कमजोर महिला एक नवजात को जन्म देकर सड़क पर पड़ी थी। नवजात के रोने की आवाज सुनकर एक पत्रकार ने मितानिन और एक अन्य महिला के सहयोग से जच्चा और बच्चा को बीडीएम अस्पताल पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेश की।

    जानिए क्या है पूरा मामला

    IMG 20240205 WA0007 780x470 1

    चांपा के वार्ड नंबर 25 मंझली तालाब के पास मानसिक रूप से कमजोर एक महिला नवजात को जन्म देकर अचेत पड़ी हुई थी। वहीं नवजात के रोने की आवाज आसपास में गूंज रही थी। तभी मार्निंग वाक से लौट रहे पत्रकार राजेन्द्र जायसवाल ने वहां जाकर देखा तो वहां नवजात बिलख रहा था और उसकी मां अचेत पड़ी हुई थी।

    लिहाजा बिना देरी किये राजेन्द्र जायसवाल ने  मितानिन सीता यादव व एक सहयोगी महिला यास्मीन बेगम को वहां बुलाया। फिर 108 की टीम को कॉल किया। लेकिन 108 टीम के आने में विलंब लग रहा था। ऐसे में तत्काल ऑटो रिक्शा बुलाकर मितानिन व एक अन्य महिला की मदद से जच्चा बच्चा को स्थानीय बिसाहू दास महंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद जच्चा बच्चा दोनों को सकुशल बताया।

    बाल कल्याण समिति को दी गई सूचना

    IMG 20240205 WA0056 1024x1024 1

    इसके बाद राजेंद्र जायसवाल ने बाल कल्याण समिति  जांजगीर के सदस्य सुरेश जायसवाल को फोन के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी । इसके उपरांत चाइल्ड लाइन जांजगीर की टीम तत्काल बीडीएम हॉस्पिटल पहुंची और नवजात शिशु एवं महिला को देखा। उन्होंने जच्चा व बच्चा की उचित देखभाल के लिए उन्हें जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया।

    यह भी पढ़ें :  'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली', नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो...

    अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने जच्चा बच्चा का जाना हाल

    IMG 20240205 WA0058 1024x577 1

    इधर, इस पूरे मामले की जानकारी चांपा पुलिस थाना पहुंची। तब डयूटी में तैनात प्रआर. गणेश कौशिक, माखन साहू, प्रआर. सरस्वती जांगड़े, आर. शकुंतला मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक जच्चा व बच्चा आटो में सवार होकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे। चांपा पुलिस की टीम ने अस्पताल जाकर जच्चा बच्चा का कुशलक्षेम जाना और अस्पताल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली। पुलिस की टीम ने अस्पताल प्रबंधन से जच्चा बच्चा का उचित उपचार करने की बात कही।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026

    मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    June 25, 2026

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,661 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन…

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026

    मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.