Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    May 28, 2026

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»श्री रामलला दर्शन का कोरबा वासियों को मिलेगा लाभ, जिला स्तरीय समिति द्वारा श्रद्धालुओं का किया जाएगा चयन, पढ़िए जरूरी दिशा निर्देश
    Featured

    श्री रामलला दर्शन का कोरबा वासियों को मिलेगा लाभ, जिला स्तरीय समिति द्वारा श्रद्धालुओं का किया जाएगा चयन, पढ़िए जरूरी दिशा निर्देश

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जिले के सैकड़ों भक्तों को मिलेगा अयोध्याधाम जाने का अवसर

    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सरकार के बहुप्रतिक्षित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना का लाभ अब कोरबा वासियों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना लागू किया गया है। श्री रामलला दर्शन योजना में क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का किया जाएगा गठन –

    जारी निर्देशानुसार श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के तहत यात्रा के लिए हितग्राहियों का चयन एवं अन्य कार्य संपादन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। सदस्य सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साथ ही समिति में सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, समाज कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सत्कार अधिकारी तथा एक नामांकित सदस्य शामिल होंगे। संयुक्त कलेक्टर अथवा संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। समिति में नामांकित सदस्य का अनुमोदन जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा किया जाएगा। समिति द्वारा आवश्यक जानकारियां, शिकायत, समस्याओं का निराकरण एवं व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों से चयनित हितग्राहियों को जिला स्तर पर एकत्रित करने के अलावा हितग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण, टिकिट मुहैया व स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी।

    आवेदन के साथ जमा करना होगा आवश्यक दस्तावेज –

    अयोध्या धाम जाने हेतु इच्छुक यात्रियों से ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों में आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन स्पष्ट हिंदी भाषा में ही भरे जाएंगे। साथ ही 3.5 बाई 3.5 सेमी साइज की नवीनतम रंगीन फोटो प्रथम पृष्ठ पर लगाना होगा साथ ही राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या फिर शासन द्वारा स्वीकार्य कोई अन्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

    यह भी पढ़ें :  पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस.बाबा का व्यापक जनसंपर्क अभियान

    प्रथम चरण में इन भक्तों को मिलेगी प्राथमिकता –

    जिले के इच्छुक आवेदनकर्ता में प्रथम चरण में 55 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ चयन किया जाएगा। इस योजना में भाग लेने वाले की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष व अधिकतम 75 वर्ष होगा। 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्रों से तथा 25 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के होंगे। प्राप्त आवेदनों में उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। साथ ही निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में यात्रियों का चयन लॉट्री द्वारा किया जाएगा। कोटे के 25 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। चयनित यात्री यात्रा पर नहीं जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजने की व्यवस्था होगी। चयनित यात्रियों एवं प्रतीक्षा सूची को कलेक्टर कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। केवल वही व्यक्ति यात्रा में शामिल हो सकेंगे जिनका चयन हुआ है अनाधिकृत व्यक्ति को नहीं ले जाया जाएगा।

    विभाग के दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिसने अकेले यात्रा हेतु आवेदन किया हो, उन्हें अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी। पति-पत्नी में से किसी एक का नाम यात्रा के लिए चुना जाता है तो उसका जीवन साथ भी यात्रा पर साथ जाने की पात्रता होंगे।

    146 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन योजना में होंगे शामिल –

    प्रत्येक यात्रा में यात्रियों की कुल संख्या 850 निर्धारित है। जो अधिकतम 01 हजार तक होने की संभावना है। प्रत्येक यात्रा में कोरबा जिले से 146 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना में शामिल होंगे। चयनित हितग्राहियों को उनके ग्राम पंचायत या नगरीय-निकाय तक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों के साथ अनुरक्षक (एस्कॉर्ट) के रूप में जिले के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी को भेजा जाएगा। ये एस्कॉर्ट सम्पूर्ण यात्रा के दौरान यात्रियों व आईआरसीटीसी के अधिकारियों से सतत संपर्क में रहेंगे तथा यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    स्वास्थ्य प्रमाण देना होगा –

    यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट के अभाव में कोई यात्रा हेतु यात्री रवाना नहीं हो सकेगा। ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, एलर्जी, मधुमेह आदि का भी उल्लेख करना होगा ताकि यात्रा के दौरान मेडिकल सहायता की आवश्यकता होने पर मदद की जा सके। यात्री अपने स्वास्थ्य संबंधी दवाइयां स्वयं रखेंगे। चिकित्सक यात्रा हेतु यात्रियों का शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम होने का प्रमाण देंगे। मेडिकल टेस्ट में अनफिट पाए जाने गए यात्रियों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची में शामिल व्यक्तियों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के तहत जाने वाले या़त्री अपने साथ महंगे आभूषण, गहने आदि ले जाने पर प्रतिबंध होगा। यात्रियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े रखेंगे तथा सामान की सुरक्षा स्वयं करेंगे। तीर्थ स्थल पर जाने वाले यात्रियों को मर्यादा के अनुसार आचरण करेंगे तथा वेषभूषा शालीन एवं पारंपरिक रखेंगे।

    योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू करने के निर्देश –

    सचिव छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को हितग्राहियों का चयन कर यात्रियों की सूची छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद विभाग द्वारा अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यात्रा की तिथियां और जरूरी जानकारी समय से पहले यात्रियों के साथ साझा कर दी जाएगी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    May 28, 2026

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 28, 2026

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    May 28, 2026

    अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    May 28, 2026

    सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव- बीके भगवान भाई

    May 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,559 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,006 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026891 Views
    Don't Miss

    खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    May 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 27/05/2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र के नेतृत्व में…

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    May 28, 2026

    शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    May 28, 2026

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    May 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.