Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 16 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 16 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 16 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा दिन रात शनि की राशि कुंभ राशि में संचार करेंगे, जहां पहले से ही शनिदेव मौजूद हैं। चंद्रमा इस गोचर में आज श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बीच आज का दिन कर्क, तुला, मीन समेत कई राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। वहीं मिथुन, वृश्चिक, धनु समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें ग्रह नक्षत्रों की गणना से अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वाले सोमवार के दिन कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़े को सुलझा लेंगे, आवश्यकता के अनुसार आमदनी सहज ही हो जाएगी, फिर भी असंतुष्ट स्वभाव कुटिल कार्यों में आपका ध्यान बंटाएगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के सलाह से आपको अच्छा फायदा होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने या परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रहेंगे, इसमें लापरवाही करने से बचें। शाम के समय दोस्तों के साथ किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन विपरीत फल देने वाला है। जिस कार्य या समय से लाभ होने की आशा ना हो, उसी कार्य या समय से अचानक लाभ होने से आप अचंभित होंगे और जहां से सफलता मिलने की उम्मीद है वहां से निराश होने की आशंका है। आज किसी और पर निर्भर रहने की बजाय अपने बल पर काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। बिजनस में कोई भी छोटा या बड़ा काम पूरी ईमानदारी से करें, कुछ न कुछ लाभ जरूर मिलेगा। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा और परिवार के सदस्य मनोकामना पूर्ण होने पर स्नेह बरसाएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। आज धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन कहीं अटक सकता है। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। व्यापारियों को आज किसी ग्राहक की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आत्मनिर्भरता के कारण आप अनावश्यक झंझटों से बच जाएंगे, फिर भी, शारीरिक या मानसिक परेशानी के कारण आज जोखिम भरे कार्यों से बचें। शाम का समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है 'भारतीय नागरिकता' !

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार के दिन पराक्रम की प्रबलता रहेगी और सौभाग्य की वजह से आपको किसी भी काम में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन भाई-बहनों को दबाना आपके व्यक्तित्व पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। आज सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है, अन्यथा घरेलू कलह सार्वजनिक होने से मानहानि का भय रहेगा। व्यवसाय से आमदनी के अवसर कई गुना मिलेंगे और धन लाभ भी ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले अगर रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा आज पूरी हो सकती है। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और परिवार की सभी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी क्षेत्र से आशा न होने पर भी अचानक लाभ होने पर उत्साह बढ़ेगा और आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि भी होगी। छोटी-छोटी बातों को छोड़कर घर में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कुछ मामलों को छोड़कर आपके पक्ष में रहेगा। सेहत में नरमी के बाद भी आप दैनिक या अन्य कार्यों को कुछ विलंब के बाद पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक व्यवहार का भी आज विशेष लाभ मिलेगा, जब भी आप किसी दुविधा में फंसे हुए दिखाई देंगे, किसी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा आय के साथ अतिरिक्त खर्चे भी होंगे फिर भी संतुलन बना रहेगा। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। किसी पुराने कार्य के सफल होने से आप अंदर से काफी उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार आएगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से अच्छा लाभ होगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में चतुराई का परिचय देंगे, दूसरों से अपना काम आसानी से निकलवा लेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी, किसी पर्यटक या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बनाएंगे। सर्दी-जुकाम आदि से बचना जरूरी परेशानी का सबब बन सकता है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारी को छोड़कर स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन फिर भी स्वभाव किसी न किसी कारण से चिड़चिड़ा रहेगा। माताजी का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कई कार्य बनेंगे। नौकरी करने वालो की आज कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी और अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा और पैतृक धन मिलने की उम्मीद भी बन रही है। सरकारी कार्यों को भी प्राथमिकता दें, आज लापरवाही से कार्य लंबे समय तक लटक सकते हैं। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। व्यावसायिक दिमाग और बाजार का ज्ञान होने के बाद भी धन या अन्य किसी कारण से आप जिस कार्य को करने का प्रयास करेंगे, उस कार्य को गति नहीं दे पाएंगे फिर भी किसी न किसी से हेराफेरी करके धन लाभ अवश्य होगा। निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही करें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। नौकरी करने वाले अपने काम से काम रखें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। घरेलू वातावरण अनुकूल होने से राहत मिलेगी, रिश्तेदार हर कार्य में सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। दिन भर सेहत में गिरावट आएगी लेकिन शाम के बाद सुधार आएगा।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों को सोमवार के दिन मिले जुले परिणाम मिलेंगे, दोपहर तक आप कल्पनाओं में अपना समय बर्बाद करेंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धा के चलते सौदे करने पड़ेंगे, तब भी धन की आमद राहत देगी। आज आप बाहर के लोगों के साथ बहुत ही मधुर व्यवहार करेंगे, लेकिन इसके विपरीत घर में होने वाले खर्चों को टालने या स्वाभाविक रूप से परिवार के लोगों को अपने वश में रखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और एक दूसरे के साथ समझदारी बढ़ेगी। शाम को सेहत में कमजोरी के कारण पूर्व नियोजित कार्य कैंसिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के प्रारंभ से ही अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। आज आपके शत्रु पक्ष में वृद्धि के योग बन रहे हैं, इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे, लेकिन फिर भी आपका पलड़ा भारी रहेगा और आपके विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरी करने वाले आज अपने कामकाज से कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे। वहीं व्यापारी कम समय में दूसरों की तुलना में अधिक लाभ अर्जित करेंगे। पल-पल आपके बदलते स्वभाव के कारण घर में कोलाहल का माहौल रहेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के दिमाग में आज केवल पैसा ही रहेगा और इस दिशा में काम भी करेंगे। दिन की शुरुआत से ही आप आर्थिक लाभ पाने की कोशिश करेंगे और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आज आगे बढ़ सकती है, जिससे सभी घरवाले खुश नजर आएंगे। किसी भी कार्य के प्रारंभ में सफलता को लेकर संदेह रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि जिस भी कार्य को हाथ में लें उसे पूरा करके छोड़ दें, चाहे वह आशाजनक हो या न हो, आपको कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। आज भूमि भवन संबंधी कार्य से लाभ होने की संभावना है। मन में यात्रा-पर्यटन के विचार बनेंगे, लेकिन उसके पूर्ण होने की संभावना आज कम है। स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के जिलगा परिसर में विचरण कर…

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.