Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 8 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 8 मार्च 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 8 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, सिंह और धनु राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है जहां चंद्र मंगल योग बना हुआ है। साथ ही आज चंद्रमा से दसम भाव में शुक्र और बुध के होने से वसुमान योग भी बना हुआ है। इन ग्रह स्थितियों के कारण आज मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि से आज मंगल का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। और मंगल के साथ आज चंद्रमा का भी संचार हो रहा है जिससे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आप परिवार के साथ सुखद और आनंददायक समय बिता सकते हैं। अच्छी बात यह भी है कि परिवार के किसी सदस्य से आपका मतभेद और मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच के गिले शिकवे दूर होंगे और आपके रिश्तों में तालमेल बढेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप परिवार और घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी करेंगे और प्रेमी के साथ वक्त भी बिताएंगे।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। गुरु के आपकी राशि में होने से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और धर्म कर्म एवं पुण्य कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। किसी आध्यात्मिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क और विचार से प्रभावित होकर आपके जीवन की दशा और दिशा में बदलाव आएगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ भी आज आप मनोरंजक समय बिता सकते हैं। और बच्चों की समस्या का समाधान भी निकालेंगे।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि में आज बहुत ही शुभ योग चंद्रमा और मंगल बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आप अपनी किसी समस्या का हल पाने में आज सफल रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपके आज सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने विनोदी स्वभाव से रुठे हुए लोगों को भी मनाने में सफल रहेंगे। वाणी और व्यवहार कुशलता से भी आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। लव लाइफ भी आपकी आज रोमांटिक रहेगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी आज अच्छा रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज राशि से द्वादश भाव में रहेंगे लेकिन चंद्र मंगल युति से इनको आज फायदा मिलेगा। आपको आज आर्थिक प्रयास में लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी आपका आज बना रहेगा। आप अपने लिए अथवा परिवार के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ भी आपको आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप आज किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यों को पूरा करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। लेकिन आपको आज बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जोखिम वाले काम में आपको आज सतर्कता बरतने की जरूरत है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आपको आज अपने काम और कारोबार में लाभ का मौका मिलता रहेगा। आप आज किसी नई योजना और प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। फैमिली लाइफ में आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप आज पारिवारिक कार्यों को मिलकर पूरा कर पाएंगे। किसी शुभ समाचार से शाम का समय आनंद में बीतेगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि से आज सप्तम में चल रहे राशि स्वामी बुध इनके लिए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। जिससे इनकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी और कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे है तो इसमें भी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से आपकी किसी चिंता का निवारण हो जाएगा। लेकिन आज कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।

    यह भी पढ़ें :  'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली', नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो...

    ​तुला राशि

    तुला राशि के सितारे बताते हैं कि कारोबार व्यापार में आपके आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी और आपकी किसी चिंता परेशानी का निवारण हो जाएगा। आपका कहीं फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उन जातकों की सेहत मे सुधार होगा। लेकिन आज सलाह यह भी है कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने की गलती नहीं करें नहीं तो पछताना पड़ेगा। शाम का समय आपका दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। रुचिकर भोजन का भी आप आज आनंद लेंगे।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज का सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा और राशि स्वामी मंगल का योग बना है जिससे आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आपके व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को कुछ परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने की गलती नहीं करें और साझेदारी में कोई भी काम करने से बचें। घर परिवार में जीवनसाथी के साथ मेलजोल बना रहेगा लेकिन किसी अचानक आने वाली समस्या की वजह से धन और समय दोनों ही खर्च करना पड़ सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रगति देखकर प्रशंसा करेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं आज उनके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी और आपको जन समर्थन भी प्राप्त होगा। आप आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज शाम के समय किसी परिचित के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। छात्रों के लिए सलाह है कि आज आप अपने मन को संयमित रखें नहीं तो मानसिक भटकाव की वजह से परेशानी होगी।

    यह भी पढ़ें :  संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप लाभप्रद रहेगा। राशि स्वामी शनि के शुभ प्रभाव से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही आज आपके किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में आपको आज परिवार और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपके घर आज किसी मित्र अथवा परिचित का आगमन हो सकता है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आपकी कोई चिंता है तो आज उसका समाधान निकल सकेगा। खानपान में आपकी आज रुचि बनी रहेगी और आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वैसे आज आपका दिन कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से व्यस्तापूर्ण भी हो सकता है।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि में आज शनि शश राजयोग बना रहे हैं जो इनके लिए शुभ फलदायी है। आपको भले ही परिश्रम करना पड़े लेकिन अंतिम परिणाम सुखद प्राप्त होगा। विरोधी और शत्रुओं से आपको लेकिन सतर्कता बनाए रखने की जरूरत होगी। वैसे आपका कोई सरकारी क्षेत्र का काम है तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष से भी आज आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धर्म कर्म से संबंधी कार्यों में भी आपका मन आज लगेगा जिससे आपको पुण्य लाभ की प्राप्ति होगी। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपकी यात्रा सफल रहेगी।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्य में भाग्य सफल बनाएगा। बच्चों के व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। शिक्षा के मामले में आज मीन राशि के छात्र गंभीर रहेंगे जिसका इनको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से सहयोग और लाभ मिलने का योग है। लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही से आपको बचना चाहिए।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,664 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,085 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    मुंबई/स्वराज टुडे: विविध प्राकृतिक संसाधनों में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 और…

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.