Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026

    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 6 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 6 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज शनिवार 6 अप्रैल को चंद्रमा का गोचर दिन रात शनि की राशि कुंभ में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर के दौरान आज शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज कुंभ राशि में चल रहे शनि शश राजयोग से मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। साथ ही आज धन योग भी शनि प्रदोष व्रत पर बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि जातकों के लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, लेकिन लोग आपकी उदारता को आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप दूसरों की मदद के चक्कर में अपने काम की अनदेखी न करें अन्यथा आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधी मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कुछ तनाव संभव है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।

    ​वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो बातचीत के जरिए स्थिति को सुलझाना होगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से काम का दबाव भी बढ़ सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में शाम का समय सुखद रहेगा। आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको बहुत सोच-समझकर उस पर अमल करना होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    ​मिथुन राशि 

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारियां पूरी करने का रहेगा। आपको आज किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कठिनाइयों के बावजूद आज आप अपने किसी निर्णय से प्रसन्न रहेंगे। यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांगे तो आप उसकी मदद अवश्य करेगे। परिवार में आपका सम्मान बढेगा। आप अपना रुका हुआ पैसा पाकर बहुत खुश होंगे और कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अचानक लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  वेश्यावृत्ति को खत्म करना हमारा उद्देश्य नहीं; कानून केवल इसके व्यवसायीकरण के खिलाफ: सुप्रीम कोर्ट

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए परेशानियों भरा रहने वाला है। लेकिन आप संयम और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। यदि आप गुस्से में आकर कोई निर्णय लेते हैं तो आप कोई बड़ी गलती कर सकते हैं इसलिए आवेश में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचेंगे। आपकी चिंता बढ़ेगी क्योंकि आपके पास एक साथ कई काम होंगे। बच्चों से संबंधित किसी जिम्मेदारी को भी आप पूरा कर पाएंगे।

    ​सिंह राशि 

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। भाग्य का आपको आज साथ मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी प्रतिभा और प्रभाव को देखकर वे खुद ही शांत हो जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से आपको आज लाभ मिलेगा और कोई चिंता दूर होगी।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए कुछ परेशानियां ला सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप योजना बनाकर काम करें और काम की प्राथमिकता तय करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और मित्रों और घर के बड़ों से सहयोग मांगना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि आज किसी दूसरे की बातों में आकर धन का निवेश ना करें। आपका कोई मित्र आपका फायदा उठा सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  मोटर सायकल को जलाने एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने वाला गुंडा बदमाश अपने साथी के साथ गिरफ्तार

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी बात की चिंता सता सकती है। लव लाइफ में अपने साथी के व्यवहार से परेशान रहेंगे, उनके कभी खट्टे तो कभी मीठे व्यवहार को समझ नहीं पाएंगे, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। किसी भी काम के लिए आपको बहुत सावधानी से तैयारी करनी होगी और पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज तुला राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौकरीपेशा में दिन अच्छा रहने वाला है। अपने वरिष्ठों की बात मानने से आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपके लिए सितारे आज कहते हैं कि आपको किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इससे आपका यश और प्रभाव बढेगा। आप अपने साथ-साथ दूसरों के काम पर भी ध्यान देंगे, जिसके कारण आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपको भाग लेने का मौका मिेलेगा।

    ​धनु राशि 

    आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आपको सिर्फ दिखावे के लिए कोई काम नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपसे गलती हो सकती है और अगर आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में ढिलाई बरतेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदते समय उसके जरूरी दस्तावेजों की जांच में बहुत सावधानी बरतें, नहीं तो आप कुछ गलती कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से उपहार स्वरूप कोई वस्तु प्राप्त हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 3 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आपने कोई मनोकामना की थी तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसके चलते आज परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधी या मित्र से मिलना हो सकता है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को पद प्रभाव में वृद्धि से खुशी मिलेगी। आज काम के सिलसिले में आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यात्रा आपकी सफल और लाभदायक रहेगी। अगर आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी आज काफी हद तक दूर हो जाएगी, जिससे आपकी चिंताएं भी कम हो जाएंगी। अगर विद्यार्थियों ने कोई परीक्षा दी थी तो आज परिणाम आपके पक्ष में रहेगा और आनंदित होंगे। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपका मन आज भावुक होगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

    ​मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए और केवल दूसरों को दिखाने के लिए बहुत अधिक विलासिता की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई पुराना परिचित लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। माता की ओर से आपको आज लाभ मिलेगा। धर्म कर्म और देव दर्शन का भी आज आप लाभ पा सकेंगे। आपका कोई सोचा काम आज पूरा होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026

    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    June 7, 2026

    दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026

    June 7, 2026

    बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    June 7, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1.50 लाख अर्थदण्ड

    June 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,604 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,056 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026905 Views
    Don't Miss

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    ♦️ *जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹13.40 लाख ♦️ *कबाड़ चोरी एवं…

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026

    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    June 7, 2026

    दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.