Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 20 अक्टूबर दिन रविवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ पर संचार करेंगे, जिससे गौरी योग का निर्माण होगा। गौरी योग के साथ आज व्यतीपात योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज मेष राशि वाले घर के सभी रुके हुए काम पूरे करेंगे और तुला राशि वालों की सभी मानसिक चिंताएं दूर होंगी। वहीं वृषभ राशि वालों को लापरवाही की वजह से परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

    मेष राशि

    मेष राशि वाले रविवार के दिन घर के सभी रुके हुए काम पूरे करेंगे और करवा चौथ की वजह से घर में धार्मिक माहौल भी रहेगा। दैनिक खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे और कर्ज से राहत भी मिलेगी। आज आपको व्यापारिक सहयोगियों के मनमाने व्यवहार के कारण गुस्सा आएगा, लेकिन गुस्से पर काबू पाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे, लेकिन आपको भविष्य के लिए कुछ बचत भी करनी होगी। किसी को पैसा उधार नहीं देना है, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें अगर लापरवाही बरतेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि आज वे बिना वजह भी आपको परेशान करने की सोचेंगे। करवा चौथ पर पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा और दोनों एक दूसरे को गिफ्ट भी दे सकते हैं। आज आपकी मानसिकता कम समय में अधिक पैसा कमाने की रहेगी, जिसके कारण लाभ के अवसर चूक जाएंगे। परिवार में अगर विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा, जिससे आपको सुख-शांति का अनुभव होगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वाले आज बुद्धि और विवेक का प्रयोग कुछ अधिक करेंगे, जिससे आपको व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लापरवाही की वजह से आपके किसी काम में फायदे की जगह नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। करवा चौथ की वजह से घर की महिलाएं पूजा पाठ के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी और जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे आप कुछ परेशान नजर आएंगे। सायंकाल का समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों में आज अहंकार की भावना आ सकती है, जिसके कारण अपना कोई भी काम गलत तरीके से करने से नहीं डरेंगे, लेकिन आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अगर आज आपका किसी के साथ कोई कानूनी विवाद है तो आपको उसमें उलझने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। व्यापार करने वालों को आज त्यौहार की वजह से अच्छा लाभ होगा और धन लाभ में वृद्धि होगी। करवा चौथ के मौके पर जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगी और हर कार्य में एक दूसरे का हाथ बटाएंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को आज सुबह से ही कई शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे दिन की शुरुआत अच्छी होगी। करवा चौथे के मौके पर दुकानदारी अच्छी होगी और अच्छा धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य संबंधी अगर कोई परेशानी चल रही थी तो दोपहर बाद वह कम हो जाएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। अगर आज घर की मरम्मत आदि करवाना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और रिश्तों में समझदारी भी बढ़ेगी। शाम का समय परिजनों के साथ हंसी मजाक में व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, धैर्य और संतुष्टि के साथ करेंगे, जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और सफलता भी मिलेगी। अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आप उसे आसानी से ले सकेंगे। अगर आज आप सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतेंगे तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। पारिवारिक बिजनस में आज आपके भाइयों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। लव लाइफ में आज किसी गलतफहमी की वजह से तनाव हो सकता है। आज आपको बच्चों की जिद के आगे झुकना पड़ सकता है।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आज आपने प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। करवा चौथ की वजह घर में धार्मिक माहौल रहेगा और सभी कार्य आपके समय समय पर पूरे होते रहेंगे। मानसिक चिंताओं को छोड़कर आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और पूरे परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपके गलत व्यवहार और क्रोध के कारण परिवार के सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप हर मामले में लापरवाह हो सकते हैं, जिससे आपका मानसिक स्तर गिर सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा। नौकरीपेशा लोग अगर पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो समय निकाल पाएंगे। घर के सदस्य एक दूसरे के कार्यों में सहयोग करेंगे और परिवार वालों में एकता दिखाई देगी।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज आपको शत्रुओं पर कड़ी नजर रखनी होगी, वे गुप्त तरीके से आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। करवा चौथ की वजह से पति पत्नी की बीच चल रही दूरियां खत्म होंगी और आपसी समझ मजबूत होगी। त्योहार की वजह से घरेलू खर्चे जारी रहने से धन संचय करने में कमी आएगी। अगर आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा रहेगा। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ जरूरी बातचीत करेंगे, जिससे मन हल्का होगा।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कामकाज में लापरवाही करने से आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए सावधानी से काम करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और करवा चौथ की वजह से नए नए पकवान का आनंद भी ले पाएंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने पर निराशा महसूस हो सकती है। व्यस्तता के कारण आज आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है। शाम का समय आप किसी दोस्त के साथ बिता सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वाले आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। दांपत्य जीवन में कुछ विरोध उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण जीवनसाथी से शिकायत भी रहेगी। रविवार की छुट्टी की वजह से छोटे बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आज आप जिस भी काम में हिस्सा लेंगे, उसे पूरा करेंगे और भाइयों की मदद से कई घरेलू कार्य पूरे होंगे। व्यापार में त्योहार की वजह से अच्छा मुनाफा होगा और कई कार्य पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आज आगे बढ़ सकती है। सायंकाल के समय माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के आसपास का वातावरण आज खुशनुमा बना रहेगा, जिससे आपके चारों ओर अधिक खुशियां होंगी। बच्चे को किसी अच्छे पद पर नौकरी पाते देख प्रसन्न होंगे, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी। परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूरी करने के लिए कुछ पैसे भी खर्च कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी आपसे कुछ मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल के समय किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: करवाचौथ से पहले मुजफ्फरनगर में लोगों ने निकाल लिए लट्ठ, बाजारों में लगा रहे चक्कर; समझिए माजरा क्या है…

    यह भी पढ़ें: जंगल में मिली थी महिला की सिर कटी लाश, शिनाख्त हुई तो उड़ गए पुलिस के होश

    यह भी पढ़ें: लड़की देखने आये लड़के वालों को मंदिर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद…

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.