Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 17 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आ पका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 17 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आ पका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 17 नवंबर दिन रविवार को चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज शिव योग, द्विपुष्कर योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज मेष राशि वालों को सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है और तुला राशि वालों की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। वहीं धनु राशि वाले दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा…

    मेष राशिफल 

    मेष राशि वालों को रविवार के दिन घर के कई अधूरे कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। परिवार व दोस्तों के लिए समय निकाल पाएंगे और आपके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। आज दूसरों की मदद करने से आपको राहत मिलेगी और किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। दान-पुण्य के काम में भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। शाम का समय परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

    वृषभ राशिफल 

    वृषभ राशि वाले रविवार के दिन जो काम करना चाहेंगे, वह कर पाएंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से घर में बच्चों का शोर शराबे का माहौल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह फाइनल हो सकती है। व्यापार करने वालों को आज रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा, जिससे पूरे दिन व्यस्तता बनी रहेगी और बिक्री में बढ़ोतरी होगी। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वह आज वापस मिल सकता है। शाम के समय किसी मेहमान के आने से आपके घर में काम बढ़ सकता है, लेकिन आप प्रसन्न रहेंगे।

    मिथुन राशिफल 

    मिथुन राशि वाले रविवार के दिन जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इसलिए वही कार्य करने का प्रयास करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपकी कोई बहुमूल्य संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी, जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे। जीवनसाथी के साथ अगर अनबन चल रही है तो वह आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो जाएगी। शाम के समय परिजनों या प्रियजनों के साथ शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    कर्क राशिफल 

    कर्क राशि वाले आज पूरे दिन रिलैक्स मूड में रहेंगे और घर के अधूरे कार्यों की तरफ आपका ध्यान भी जाएगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होगा और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार वालों की मंजूरी मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आप नए विचार को भी आगे बढ़ाएंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    सिंह राशिफल 

    सिंह राशि वाले आज पूरे परिवार की जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है, जिससे उनका सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से काफी खुश नजर आएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि पेट दर्द आदि की समस्या से आप परेशान रह सकते हैं। दुकानदार व कारोबार करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और बिजनस का विस्तार भी कर पाएंगे। शाम का समय आप अपने उद्देश्यों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    कन्या राशिफल 

    कन्या राशि वालों को आज हर क्षेत्र में लाभ की आशा नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है और दूसरों की मदद के लिए आगे भी आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से घर में नए नए पकवान बनाए जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। विपरीत परिस्थिति आने पर क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, अन्यथा यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। शाम के समय बच्चों के साथ देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    तुला राशिफल 

    तुला राशि वालों को आज व्यवसाय में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और कारोबार में नए बदलाव भी करेंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा। मौसम का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का आज सहयोग और सानिध्य मिलेगा और साथ मिलकर किसी जमीन व प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शाम के समय पास के किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल 

    वृश्चिक राशि वालों का रविवार के दिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और संतान पक्ष के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और पुराने कर्जों से राहत भी मिलेगी। हालांकि घर और कारोबार दोनों जगह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अगर ऐसा नहीं किया तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा।

    धनु राशिफल 

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर कुछ पैसे खर्च करेंगे लेकिन आपको आमदनी को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना होगा। किसी प्रियजन से पैसों का लेनदेन करने जा रहे हैं तो बहुत सावधानी से करें क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और सभी सदस्य अपने अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शाम का समय शादी विवाह में जाने का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    मकर राशिफल 

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा आस-पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है और मामला कानूनी हो सकता है। नवविवाहित जातकों के घर पर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे पूरे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा तनाव आज कम होगा। माताजी के साथ अचानक से किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। शाम के समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

    कुंभ राशिफल 

    कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। व्यवसाय में आज कुछ नुकसान हो सकता है, जिससे आप परेशान होंगे लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको कुछ राहत भी मिलेगी। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसकी वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आज अगर कोई जोखिम भरा काम करने का सोचा है तो बिल्कुल भी ना करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बच्चों की किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

    मीन राशिफल 

    मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको अटके धन की प्राप्त हो सकती है, जिसकी मिलने की संभावना कम थी। विद्यार्थियों को अगर आज किसी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरना है तो भर सकते हैं, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। सिंगल जातकों की आज किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है, जिससे दोबारा मिलने के बारे में विचार करेंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से सभी सदस्य घर पर रहेंगे और हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। आज आप कोई भी काम करें तो पूरी मेहनत से करेंगे, उसे भाग्य के भरोसे न छोड़ें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,983 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के लेकर मीडिया रिपोर्ट में…

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.