Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 10 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 10 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 10 जून दिन सोमवार को चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से चतुर्थ और दशम भाव में मौजूद रहेंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण होगा, इस योग को धन योग के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही वृषभ राशि में सूर्य, बुध, बृहस्पति और यूरेनस ग्रह की युति बन रही है, जिससे कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मेष राशि वाले हर कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे और कन्या राशि वालों के भाग्य का साथ मिलने से सभी काम पूरे होंगे। वहीं सिंह राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है,

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहेगा। सुबह से ही काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और हर कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जिससे व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज के लिए किए गए कार्यों से आपकी ख्याति हर तरफ बढ़ेगी। साथ ही सरकार की ओर से कोई विशेष सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। शाम को आप किसी शादी, जन्मदिन, धार्मिक आयोजन आदि में शामिल हो सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलेगा, जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे और आपके साथी भी आपका साथ देंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना बन रही है। भाई-बहन की सलाह आज आपकी तरक्की का कारण बनेगी। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी भी आपका साथ देते नजर आएंगे। आपको विदेश से जुड़े काम करने का मौका भी मिल सकता है। आपको रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा, वही काम करें जो आपको पसंद हो। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको पैसों के लेन-देन से बचना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए आपको पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। जो काम काफी समय से लंबित थे, आज उनके पूरे होने का मौका मिलेगा और आपके महत्वपूर्ण कामों पर भी चर्चा होगी। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए मददगार साबित होगी। जो लोग विवाह के योग्य हैं उन्हें आज शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष से आप संतुष्ट रहेंगे और आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा और सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आप सुबह से कार्यों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। वाणी पर पूरी तरह नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति अस्थिर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम में बाधा डालने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी चतुर बुद्धि के कारण आप सभी काम पहले ही पूरे कर लेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के सोमवार के दिन भाग्य का साथ मिलने से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे और सेहत आपकी अच्छी रहेगी। व्यापारी आज पर्याप्त लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दो दिवस में कुल 98 गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें आज आपको कामयाबी मिलेगी और आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं। जमीन संबंधी मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से आपको इसमें भी सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों का विकास देखकर मन प्रसन्न भी रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारी आज आपके काम की सराहना करेंगे और सहकर्मियों की मदद भी मिलेगी। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पढ़ाई लिखाई की समस्या दूर होगी। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वाले सप्ताह के पहले दिन परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने के प्रबल योग भी बन रहे हैं। अगर आप नौकरी या व्यवसाय में कुछ नयापन ला पाते हैं, तो भविष्य में आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है, किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और एक दूसरे को समझते हुए कार्य करेंगे। सायंकाल का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और मित्रों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय आर्थिक स्थिति जोखिम में है, इसलिए किसी भी तरह का निवेश और धन का लेन देन करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाना पड़े तो उठा लें क्योंकि उसके बाद बड़े लाभ की उम्मीद है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। शाम के समय किसी बड़े बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 15 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में बिजनस करते हैं तो आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। साथ ही आपको दैनिक घरेलू काम निपटाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और किसी अच्छी संस्थान से जुड़ सकते हैं। एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से चिंता बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। अगर आपको कोई सरकारी काम करना है तो आपको निर्धारित नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अन्य दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा, व्यापार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और अच्छा लाभ होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। नौकरी पेशा जातक आज कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें, अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं। खानपान के मामले में लापरवाही ना बरतें अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ वालों के बीच किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है, जिससे रिश्तों में दरार आ सकती है। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो जाने की वजह से चिंतित रहेंगे। व्यापार से जुड़ी यात्राएं आज खुशी देंगी और व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम लाभकारी रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आज संतान से जुड़ी खुशखबरी से मन प्रसन्न रहेगा और आप धार्मिक कार्य करेंगे। यदि आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026

    ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    April 19, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026784 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    LIC HFL भर्ती 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 16 अप्रैल 2026 को…

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.