Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज फरवरी महीने का पहला दिन है और आज चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा गुरु के साथ समसप्तक भाव में रहेंगे जिससे गुरु और चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग बनाएंगे और दूसरी ओर बुध भी आज धनु राशि से मकर राशि में आकर महीने के पहले दिन ही सूर्य से युति संबंध बनाएंगे जिससे गजकेसरी योग आज निर्मित होगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, मिथुन और कर्क समेत कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।​

    मेष राशि  

    मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन का दूसरा भाग अधिक लाभप्रद रहेगा। वैसे कुल मिलाकर कहा जाए तो आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में लाभ और प्रोत्साहन मिलेगा। आज आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति और बेहतर होगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा और साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिवार में ख़ुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप कुछ पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन में रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज तनाव बना रहेगा। विपरीत लिंगी मित्र और सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा। अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सूचना से आपको खुशी मिलेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। आज आपका आर्थिक विषयों से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है।

    मिथुन राशि 

    आज मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आपकी कार्य क्षमता और आपकी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मान मिल सकता है। आपका प्रभाव भी आज बढेगा। आपके परिवार में भी आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। आज आप निवेश अथवा जमीन या जायदाद से जुड़ा कोई लेनदेन करके भी लाभ अर्जित कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक उत्तम रहेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। कारोबार में आपको आज लाभ का मौका मिलता रहेगा। आप कोई साहसिक कदम उठाकर भी आज लाभ पा सकते हैं। घर परिवार में आज आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। माता पिता की ओर से सहयोग पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। लेकिन सलाह है कि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और बेहतर रहेगा लेकिन सेहत के मामले में आपका अपना ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान और मौसम का ध्यान रखते हुए आहार व्यवहार अपनाना आपके लिए सही रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आज आप अधिक सक्रिय होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस करेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। अपने किसी शौक को आज पूरा कर पाएंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।

    कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे और आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी रचनात्मकता बढेगी। छात्र अपनी शिक्षा और करियर पर अधिक फोकस कर पाएंगे। आप अपने कारोबार व्यापार के विस्तार के लिए भी कुछ प्लान कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर आपको मिलते रहेंगे। घर परिवार में कोई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और इस विषय में आप कोई प्लान कर सकते हैं। किसी समस्या से निकलने में दोस्तों और निकट संबंधियों से मदद मिल पाएगी।

    यह भी पढ़ें :  इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आपकी जमीन या उससे जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है, आपका पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलेगा, कमाई से मन आनंदित होगा। आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद होता है तो आपको धैर्य धारण करना चाहिए और मसलों को समझदारी से हल करना चाहिए। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इस काम के लिए शुभ है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि वालों के सितारे बताते हैं कि आज वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत के मामले में जोखिम और लापरवाही बचना चाहिए। कारोबार में आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है। कोई डील अटकी है तो किसी से तब तक कोई जिक्र न करें जब तक कि बात पक्की न हो जाए। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो जरा मार्केट को अच्छे से समझ लें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा, आपके बीच प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी वजह से आपस में दूरी का अहसास होगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति बनी रह सकती है। आप किसी अनहोनी की आशंका से डरे रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक आपके वैवाहिक संबंधों की बात है तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। इनसे आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। घर के बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और स्नेह मिल सकता है। आज आप निवेश के द्वारा लाभ पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा है। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए दिन व्यस्तता भरा और लाभकारी भी रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, कोई अच्छी डील मिलने से आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता और भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज शाम शॉपिंग का प्लान बनेगा।

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। कारोबार में तेजी रहने से आप मुनाफा कमा पाएंगे। आज आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका मन भी संतुष्ट रहेगा। अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो आज वह समाप्त होगा आपसी तालमेल से मानसिक संतोष महसूस करेंगे। आज कुछ अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन आनंदित होगा।

    ​मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के लिए उतार चढाव भरा रह सकता है। मीन राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापारियों की नजर आज पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा। निवेश सावधानी से करें। आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद हो सकता है, सलाह है कि वाणी को संयमित रखें। घर परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनसे आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026

    “कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगे”, हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित का नया विवादित बयान, हाल ही में जंतर- मंतर से लौट रहे दो छात्रों की भी की थी पिटाई

    July 27, 2026

    Health care : बथुए के पत्तों में छुपा है चमत्कारी इलाज. कैंसर की गाँठ लिवर की सूजन और पथरी जैसे 20 गंभीर रोगों को जड़ से खत्म कर सकता है ये देसी नुस्खा

    July 27, 2026

    TATA के ‘A’ ने खोला सपा नेता समेत 5 ‘परफेक्ट मर्डर’ का राज, रेत माफिया-डॉक्टर ने ऐसे खेला खूनी खेल

    July 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक दिनांक 24…

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026

    “कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगे”, हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित का नया विवादित बयान, हाल ही में जंतर- मंतर से लौट रहे दो छात्रों की भी की थी पिटाई

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.