Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Delhi: डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    April 16, 2026

    Bilaspur: नकली गोल्ड फ्लैक बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 474000रू के नकली सिगरेट बरामद

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यूपी के स्कूल में अपना ही गला दबाकर चीखने लगीं लड़कियां, डर और दहशत से मची अफरा तफरी
    Featured

    यूपी के स्कूल में अपना ही गला दबाकर चीखने लगीं लड़कियां, डर और दहशत से मची अफरा तफरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6415962511733063940765b20a96b65d49bea081e7101472651a3c2a6bcc943e4c39c4fbcbefdf8a2306f3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: पी में बरेली के एक स्कूल में ऐसी घटना हुई है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पढ़ाई के दौरान ही अचानक चीख पुकार मच गई। स्कूल के बच्चे अपना ही गला दबाकर रोने और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे।

    स्कूल में डर और दहशत का माहौल

    इनमें लड़कियां ज्यादा थीं। 20 से अधिक छात्र-छात्राओं के ऐसा करने से अन्य बच्चे बुरी तरह डर गए और क्लास छोड़कर भागने लगे। अचानक पूरे स्कूल में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। बच्चों के परिजनों को भी स्कूल बुला लिया गया। कुछ को निजी चिकित्सकों के पास और कुछ को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने दवाई देने के बाद बच्चों को घर भेज दिया है।

    अपनी ही गर्दन पकड़ कर चीखने चिल्लाने लगे बच्चे

    बताया जाता है कि जागीर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एमडीएम खाने के बाद छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्लास में पढ़ाई रहे थे। विद्यालय के पास पीपल के पेड़ की तरफ से कक्षा छह की शबनूर सबसे पहले दौड़ती हुई विद्यालय में आयी और गर्दन पकड़ कर रोते हुए जमीन पर गिर गई। उसके कुछ देर बाद ही विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा लता, छात्र इंद्रजीत, कक्षा आठ की छात्रा अंशिका, दीपति, छात्र सोहेल, कक्षा छह की फरहीन आदि भी गला पकड़ कर दर्द और जलन की बात कहते हुए जमीन पर गिर गए। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई।

    प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को भेजा गया घर

    प्रधानाध्यापिका सुषमा, शिक्षिका सायमा जहरा व चपरासी जुगल किशोर ने डायल 112 पुलिस व स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग व छात्र-छात्राओं के अभिभावक वहां पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही एम्बुलेस 108 और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। विद्यालय में मौजूद छात्रा लता और अंशिका को एम्बुलेंस 108 से सीएचसी ले जाया गया। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को साथ ले गए। जो अपने बच्चों को निजी चिकित्सकों के पास उपचार के लिए ले गए। बाद में सभी बच्चों का उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  डॉ.अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    प्रधानाध्यापिका सुषमा कुमारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की छात्रा भी अचानक गर्दन पकड़ कर जमीन में गिर गयी थी। अब उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के जमीन में गिरने के बाद तो हड़कम्प मच गया है। क्लास में एक बच्ची अचानक जमीन पर गिर गयी थी। कई बच्चे बेंचों पर ही लेट गए थे। सभी बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया है। अब सब बच्चे सही हैं।

    सीएचसू अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार के अनुसार विद्यालय में बच्चों के गला पकड़ कर गिरने की सूचना मिली थी, टीम अस्पताल पहुंची थी। दो छात्राओं को टीम अस्पताल लेकर आयी थी। छात्राएं घबराई हुईं थी, जिनका उपचार किया गया है। अब सभी छात्राएं ठीक हैं फिर भी उन्हें आर्ब्जवेशन में रखने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है लेकिन सूचना मिली है कि बच्चों के अभिभावक जिला अस्पताल न ले जाकर बच्चों को घर लेते गए।

    बच्चों ने खाई थी आलू-टमाटर की सब्जी और चावल

    विद्यालय की रसोईया ओमवती, अनीता देवी और बेबी ने एमडीएम में बच्चों के लिए आलू टमाटर की सब्जी और चावल बनाए थे। लोगों का मानना है कि एमडीएम में कुछ गड़बड़ी के कारण उसे खाने से बच्चे अपना गला पकड़ कर जमीन में गिरे हैं।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं का सामूहिक बलात्कार, पुरुषों की सामूहिक पिटाई, आखिर कब तक चुप रहेगी मोदी सरकार

    यह भी पढ़ें: सर्राफा व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर ज्वेलरी शॉप लूटने का प्रयास

    यह भी पढ़ें: बीवी के लिए सोने की चेन खरीदकर करोड़पति बन गया पति, मिल गए 8 करोड़ रुपये, आखिर कैसे बदली किस्मत?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Delhi: डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    April 16, 2026

    Bilaspur: नकली गोल्ड फ्लैक बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 474000रू के नकली सिगरेट बरामद

    April 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, इच्छुक युवा 23 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

    April 16, 2026

    New Delhi: मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन पर एसिड अटैक, दूल्हे की मुहोब्बत में पागल महिला ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपिया गिरफ्तार

    April 16, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026825 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026765 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026756 Views
    Don't Miss

    Delhi: डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार

    April 17, 2026

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दक्षिणी पश्चिमी जिले की साइबर थाने की टीम ने शातिर साइबर ठग को…

    Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    April 16, 2026

    Bilaspur: नकली गोल्ड फ्लैक बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 474000रू के नकली सिगरेट बरामद

    April 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.