Featuredकोरबा

मानसिक स्वास्थ्य ही वास्तविक स्वास्थ्य- राजकिशोर प्रसाद, महापौर

Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा अशोक वाटिका में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी उपस्थित रहे, साथ ही आयुर्वेदाचार्य डॉ. नागेन्द्र शर्मा, अक्षय हॉस्पिटल से डॉ. के.सी.देबनाथ, बी. के. रुक्मणि दीदी, बी. के. बिंदु दीदी उपस्थित |

Compress 20241229 205918 8022 1

कार्यक्रम की शुभ-आरम्ब दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर राजकिशोर प्रसाद जी ने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा जनकल्याण हेतु अनेक कार्यक्रम किये जाते है और मै आज भी इस मानसिक जागरूकता अभियान की बधाई देना चाहूँगा. साथ ही उन्होंने कहा की स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण विषय है और हमे शारीरिक, मानसिक और आध्यत्मिक तीनो ही विषयों पर ध्यान देने की आवशकता है। डॉ. नागेन्द्र शर्मा जी ने कहा की जैसे हमारा अन्न होगा वैसा हमारा मन होगा तो हमे शुद्ध सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

IMG 20241229 WA0051IMG 20241229 WA0053

डॉ. के.सी.देबनाथ जी ने कहा की आजकल लोगो की यह मानसिकता है की हम बाहर से स्वास्थ है तो हम अन्दर से भी स्वास्थ होंगे लेकिन ऐसा नही है हमे अपने मानसिक स्वस्थ को भी ध्यान देने की जरुरत है | बी. के. रुक्मणि दीदी ने कहा की अगर हमारा मन स्वस्थ है तो हमारे तन में कुछ भी बीमारी होगी तो उसका दुःख का अहसास होने नहीं देगी और साथ ही उन्होंने कहा की आजकल की जीवन शैली में हमे सकारात्मकता की रेस करनी चाहिए |

IMG 20241229 WA0044 1 IMG 20241229 WA0047

बी. के. बिंदु दीदी ने कहा की आजकल सभी शारीरिक स्वास्थ पर अधिक ध्यान दे रहे लेकिन हमे अपने शरीर के साथ साथ अपनी आत्म को भी स्वास्थ करने की जरुरत है और आत्म स्वस्थ तभी होगी जब आत्मा के अन्दर जागरूकता आएगी और आत्म को जागृत करने के लिए हमे राजयोग का अभ्यास अवस्य करना चाहिए | अंत में सभी ने आदरणीय मनमोहन सिंह जी के लिए 5 मिनट का मौन धारण किया। तद्यच्चात सभी अथितियो को भोग एवं भेट दिया गया। कार्यक्रम का लाभ लगभग 500 लोगो ने लिया ।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button