Featuredकोरबा

महापौर राजकिशोर प्रसाद की जाति प्रमाण पत्र शून्य घोषित, क्या अब देंगे अपने पद से इस्तीफा ?

* महापौर ने पूरे कोरबा शहर को दिया धोखा,माफी मांगे -भाजपा
* महापौर की जाति प्रमाण पत्र के शून्य घोषित होने पर पार्षद ने जारी किया बयान

कोरबा/स्वराज टुडे: महापौर राज किशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को शून्य घोषित करने के मामले पर युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड नं 16 के वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बयान जारी कर प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया है। पार्षद श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद के कार्यकाल की बुनियाद ही झूठ पर टिकी हुई थी, तब सतारूढ़ दल और पूर्व मंत्री के इशारे पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र तैयार करवा लिया गया था।

भाजपा पार्षद ऋतु चौरसिया ने महापौर की जाति प्रमाण पत्र को दी थी चुनौती

IMG 20240319 193026
ऋतु चौरसिया, पार्षद , नपानि कोरबा

नगर पालिका निगम कोरबा, वार्ड क्रमांक 13 ट्रांसपोर्ट नगर की भाजपा पार्षद ऋतु चौरसिया द्वारा महापौर राज किशोर प्रसाद के अन्य पिछड़ा वर्ग के अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी गयी थी । उनका दावा सही निकला और परिणाम उनके पक्ष में आया ।

IMG 20240319 WA0027

बता दें कि भाजपा पार्षद गण शुरु से इसपर जांच की मांग करते रहे हैं , लेकिन पहले कांग्रेस की सरकार होने के चलते जांच एवं कार्रवाई कछुए के चाल से चल रही थी। अब जब भाजपा की सरकार आई है तब दूध का दूध और पानी का पानी हुआ है। आज कोरबा की जनता यह जान गई कि आखिर क्यों मेयर प्रसाद पूर्व मंत्री के अंधभक्त बने हुए थे। पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि यह धोखा पूरे कोरबा शहर से पूर्व मंत्री और महापौर ने किया है। कोरबा की जनता कभी भी कांग्रेस के इस धोखे को माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बहुत जल्द कोरबा निगम में भी उगेगा सुशासन का सूर्योदय

पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा निगम में मची अंधेरनगरी का दौर अब खत्म होगा, प्रदेश की तरह यहां भी सुशासन का सूर्योदय होगा। कोरबा की जनता कांग्रेस के महापौर के कार्यकाल से त्रस्त हो चुकी है।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button