Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाकुंभ में संगम स्नान के बाद अपने गाँव पहुंचा युवक, फिर अपने पिता को उतार दिया मौत के घाट, सामने आई ये वजह
    Featured

    महाकुंभ में संगम स्नान के बाद अपने गाँव पहुंचा युवक, फिर अपने पिता को उतार दिया मौत के घाट, सामने आई ये वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n648090920173716089935207b2101031cbac43e4d88c3409e24e2847dfde7c9f73789f03c56eb1f643f546
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    रायबरेली/स्वराज टुडे: महाकुंभ 2025 में देश-दुनिया से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं और संगम स्नान कर रहे हैं. इसी क्रम में एक युवक सूरत से कुंभ मेला में पहुंचा. वहां पहुंचते ही उसने संगम स्न्नान किया और फिर वह अपने गांव के लिए निकल दिया.

    गांव पहुंचने के बाद उसने जो किया वह देख लोगों के होश उड़ गए. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची आइए जानते हैं पूरा मामला.

    दरअसल, रायबरेली में एक बेटे ने महाकुम्भ में संगम स्नान के बाद घर पहुंचकर अपने किसान पिता को मौत के घाट उतार दिया. पिता के विधवा चाची से सम्बन्ध थे बेटा इसी बात से नाराज था. सूरत में साड़ी छपाई का काम करने वाले कलयुगी बेटे ने हत्या का प्लान ऐसा फूलप्रूफ बनाया था कि एक बार पुलिस भी चकरा गई. हालांकि पुलिस ने जब बेटे का मोबाइल सर्विलांस पर डाला तो सारा राज खुल गया और हत्यारोपी शिकन्जे में फंस गया.

    मामला भदोखर थाना इलाके के इकछनिया गांव का है. यहां के रहने वाले किसान कल्लू यादव चार भाई थे जिनमें तीन की मौत हो चुकी है. कल्लू उन्हीं में से एक विधवा भाभी के करीब था और उसी के घर में रहता खाता था. इस बात से कल्लू का बेटा सुरेन्द्र यादव अपने पिता से नाराज भी रहता था. सुरेन्द्र सूरत में रहकर साड़ी छपाई का काम करता था. लगभग एक महीने पहले सुरेन्द्र यहां आया था. इस दौरान अपनी मां की उपेक्षा और चाची से पिता की करीबी से बहुत आहत हुआ और गांव में किसी से कह कर गया था कि जल्द ही वह अपने बाप को निपटा देगा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: मेमन जमात कोरबा ने सामाजिक सुधार, सादगी एवं सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    सूरत में रहते हुए सुरेन्द्र ने फूलप्रूफ प्लान बनाया और वहां से चलकर पहले उसने सीधे प्रयागराज पहुंच कर संगम में स्नान किया. वहां से स्नान के बाद देर रात सुरेन्द्र गांव पहुंचा और रास्ते में उसने ओखली में इस्तेमाल होने वाला छोटा मूसल खरीद लिया था. चूंकि उसके पिता कल्लू पास में जानवरों के लिये बनी झोपड़ी में सोते थे इसलिए सुरेन्द्र चुपचाप वहीं पहुंचा और पिता के सिर और मुंह पर मूसल से तीन वार किये. तीन वार से कल्लू के प्राण निकल गये और उनके मुहं से चीख तक नहीं निकली.

    सुरेन्द्र हत्या के बाद लखनऊ चला गया और वहां से उसने उन्नाव के लिये बस पकड़ ली. इधर कल्लू का शव मिलने पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में थी तभी किसी ने बताया कि इसका बड़ा बेटा जो सूरत में रहता है उसने जाने से पहले कहा था कि मैं अपने बाप को निपटा दूंगा. पुलिस ने परिजनों से सुरेन्द्र को फोन लगाने को कहा तो उसने कहा कि सूरत से निकला हूं रात तक पहुंच जाऊंगा. उधर पुलिस ने जब उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो लोकेशन उन्नाव लखनऊ के बीच थी. पुलिस का शक पक्का हुआ तो एसओजी ने हत्यारोपी बेटे को उठा लिया. बेटे ने पूछताछ में बताया कि उसकी माता उपेक्षित थी और पिता चाची के करीब.  पिता सब कुछ उसी पर उड़ा रहे थे इसलिए उन्हें मार डाला.

    यह भी पढ़ें:बरेली में पाकिस्तानी महिला 9 साल से कर रही थी सरकारी टीचर की नौकरी, पोल खुलने पर बर्खास्त, जाँच में फर्जी निकले सारे प्रमाण-पत्र

    यह भी पढ़ें :  GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    यह भी पढ़ें:कनाडा से अचानक गायब हुए 20 हजार भारतीय छात्र, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: सिपाही, शिक्षक और आईएएस अधिकारी को कितना मिलेगा वेतन?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,489 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,343 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.