Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मर गयी इंसानियत: सड़क हादसे में दूध टैंकर के चालक की हो गयी मौत, और लोगों में दूध लूटने की मच गई होड़
    Featured

    मर गयी इंसानियत: सड़क हादसे में दूध टैंकर के चालक की हो गयी मौत, और लोगों में दूध लूटने की मच गई होड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गाजियाबाद/स्वराज टुडे : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दूध टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ये हादसा इतना भीषण था कि टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका कंडक्टर बुरी तरह जख्मी हो गया।

    हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और दूध निकलकर सड़क पर बहने लगा। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो लोग बाल्टी और बोतल लेकर दूध भरने पहुंच गए। दूध भरने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए कि धक्का-मुक्की होने लगी। बताया जा रहा है कि किसी ने टैंकर चालक और जख्मी कंडक्टर को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश तक नहीं की।

    एक्सीडेंट हुआ तो टैंकर से दूध लूटने लगे लोग

    वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग 20 लीटर की बोतल लेकर दूध भर रहे हैं। जब दूध लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने जमकर आलोचना की और इसे बेहद शर्मनाक बताया । लोग हैरानी जता रहे हैं कि एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने या उनके सामान की सुरक्षा करने की जगह लोग लूट रहे हैं।

    #गाजियाबाद: दूध के टैंकर में ट्रक ने मारी टक्कर। ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही हुई मौत। टैंकर से दूध गिरने के बाद, दूध बटोरने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। विजयनगर के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की घटना। pic.twitter.com/7daMJK5DWy

    — Antima (@trivedi_antima) August 6, 2024

     

    एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बांग्लादेश में लोग सामान लूट कर भाग रहे हैं तो लोग खूब वीडियो शेयर कर रहे हैं लेकिन अपने देश के लोग भी लूटने के मामले में पीछे नहीं हैं। एक अन्य ने लिखा कि आपदा में अवसर इसे ही तो कहा जाता हैं भाई, अब बुरा क्यों लग रहा हैं? एक अन्य ने लिखा कि भारत के लोग बांग्लादेश के पीएम आवास की चीजें लाने पर निंदा व्यक्त कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि आपदा में अवसर तो ठीक है, एक्सीडेंट में मरे व्यक्ति के पास से दूध बटोर रहे हैं, ऐसा कौन-सी गरीबी आ गयी इन पर?

    यह भी पढ़ें :  Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड 'बाघा' की रही अहम भूमिका

    एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये उस देश के लोग हैं, जो विश्वगुरु बनने जा रहा हैं। एक ने लिखा कि इस देश में लोग इतने कठोर हो गए हैं कि उन्हें किसी से कोई मतलब ही नहीं रह गया है। एक अन्य ने लिखा कि इन्हें शर्म भी नहीं आती क्या? बेहद शमर्नाक है। ये लोग पूरी दुनिया में भारत को भी शर्मसार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: पिता की जान बचाने 8 हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गई 17 वर्षीय बेटी, बदमाशों को भागना पड़ा उल्टे पाँव, पूरे इलाके में बहादुर बेटी की जमकर हो रही चर्चा

    यह भी पढ़ें: कृष्णा बुक के JET Book तथा ALL Book पैनल से सट्टा संचालित कराने और खाता उपलब्ध कराने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए रची अपनी ही मौत की साजिश, मौत के मुंह से बाहर निकली सहेली ने कर दिया राजफाश, पढ़िए खौफनाक साजिश की पूरी दास्ताँ

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने…

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.