Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026

    पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मंत्रियों से सीधे पंगा ले रहे प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी, जानिए क्या कह रहे…
    Featured

    मंत्रियों से सीधे पंगा ले रहे प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी, जानिए क्या कह रहे…

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    इंदौर/स्वराज टुडे: सबकुछ आपके हिसाब से नहीं होगा। नियमानुसार तो चलना पड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा तबादला करवा सकते हैं। फिर भी आइपीएस तो रहूंगा। आइपीएस अफसर ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों को इसी तरह दो टूक बात कही।

    प्रशिक्षु आइपीएस हाल ही में बतौर एसीपी पदस्थ हुए हैं और देर रात खुलने वाले होटल-पब और बार पर कार्रवाई कर रहे थे। सूचना मिली कि देवासनाका और स्कीम-78 में रसूखदारों के होटलों पर पुलिस जाती ही नहीं है। आइपीएस खुद पहुंच गए और मौके पर टीआइ को भी बुला कर कार्रवाई की। समर्थकों के होटलों पर कार्रवाई से नाराज मंत्रियों ने जैसे ही आदेशात्मक लहजे में काल लगाया आइपीएस का धैर्य जवाब दे गया। आइपीएस को दूसरा झटका अपने ही स्टाफ से लगा। बैठक लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए तो मातहत बोले कुछेक को बख्शना पड़ेगा। उनकी मेहरबानी से ही क्षेत्र में घूम रही गाड़ियों में डीजल और चालकों का खर्चा निकल रहा है।

    इंडस्ट्री हाउस की आग ने माक ड्रिल की पोल खोली

    शहर की सबसे पुरानी बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत इंडस्ट्री हाउस में लगी आग ने पुलिस और आपदा प्रबंधन की माकड्रिल की पोल खोल दी। 70 से ज्यादा लोग धुएं के बीच फंसे रहे और दमकलकर्मी तीन घंटे तक मशक्कत करते रहे। यहां माकड्रिल करने वाले मौके पर नजर ही नहीं आए। आगजनी की नकली घटना कर पुलिस बीडीएस, इंटेलिजेंस बहुमंजिला इमारत, होटल, अस्पतालों में आए दिन माकड्रिल करती है ताकि अचानक आई आपदा से निपटा जाए। एबी रोड की इस इमारत में आग लगी तो अफसरों के पसीने छूट गए। चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगी आग बुझाने के लिए पानी पहुंचना मुश्किल हो गया। पुलिस आयुक्त, निगामायुक्त, कलेक्टर और एसपी (फायर) मौके पर रहे लेकिन फायर सीन तैयार कर आग बुझाने का प्रशिक्षण देने वाले अफसर नदारद रहे। लोगों की घंटों तक सांसें अटकी रही और अंत में एयरपोर्ट अथारिटी से मदद मांगनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें :  Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    डीसीपी के तबादले से टीआई ने खुशियां मनाई

    गृह विभाग ने जैसे ही शुक्रवार को 47 आइपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की, महकमे में खुशियां छा गई। थाना प्रभारी से लेकर एसीपी तक एक दूसरे को बधाई देने लगे। सबसे ज्यादा खुशी मनमानी करने वाले टीआई मना रहे थे। सूची में 16 आइपीएस ऐसे थे जो इंदौर आए या इंदौर से गए। जोन-1 के डीसीपी आदित्य मिश्रा को भी राजगढ़ एसपी बनाया गया था। करीब एक साल पूर्व इंदौर आए 2018 बैच के आइपीएस आदित्य मिश्रा ने सुनवाई का ढर्रा सुधार दिया था।

    पुलिस वालों को ‘साहब नहीं हैं बाद में आने बोलना भुला दिया था’। आवेदक से न सिर्फ खुद बात करते थे बल्कि लेटलतीफी करने वाले जांच अधिकारी को भी आनलाइन जोड़ लेते थे। जोन-2 में डीसीपी रहे अभिषेक आनंद भी थाना प्रभारियों पर नकेल कस रहे थे। कई तो तबादला करवाने की जुगत भी लगा चुके थे।

    नकली पुलिस ने बताई महिला थाने की हकीकत

    तुकोगंज पुलिस ने गुरुवार रात नकली पुलिसकर्मी संयोग गुप्ता को पकड़ा तो महिला थाने की असलियत सामने आ गई। संयोग महिला थाने के सामने ही तोड़बट्टा कर रहा था। ठीक उसी तरह जिस तरह असली पुलिसकर्मी करते हैं। बकाया राशि के लिए घर पहुंच गया और उसकी गलती पकड़ी गई। महिला थाना शुरू से अफसरों के राडार पर रहा है। पुलिसकर्मियों ने खुद वकील, दलाल नियुक्त कर रखे हैं। यहां तक कि महिलाएं भी फिक्स हैं जो सभ्रांत परिवार के युवक-व्यापारियों को फंसाती है और एजेंट के माध्यम से दुष्कर्म का आवेदन देती है। पुलिसकर्मी व्यापारी को धमकाती हैं और दलाल तोड़ करवाते हैं। वर्षों से चल रहे इस गोरखधंधे से अफसर भी वाकिफ हैं। त

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्य खेल अलंकरण समारोह सम्पन्न; कोरबा के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला खेल शिखर, खेल गौरव एवं खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार; किकबॉक्सर्स को मिली पांच लाख से अधिक की नगद राशि

    त्कालीन पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने इंटेलिजेंस के तत्कालीन डीसीपी रजत सकलेचा से रिपोर्ट बनवा कर डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल से रंगे हाथों पकड़ने की तैयारी कर ली थी। वरिष्ठ अफसरों की सहभागिता सामने आई तो अफसर भी पीछे हट गए। खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार करने वाले पुलिसकर्मियों को जरूर हिदायत दी और कुछेक का गुपचुप तबादला भी करवाया।

    यह भी पढ़ें: 15 साल की नौकरानी से रेप करता था DSP, पीड़िता ने घरवालों को सुनाई आपबीती, DGP के आदेश पर हुई कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: ‘हेलीकॉप्टर’ को पेंट कराने जा रहे थे दो भाई, पुलिस की पड़ी नजर, तो हो गई कार्रवाई, हैरान कर देगा Video

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, भाई बहन को बना दिए वर वधू, राजफाश होते ही मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026

    पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    September 2, 2026

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026

    कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    September 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,905 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,503 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,368 Views
    Don't Miss

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे : मोमिनपुर में होने वाला कोलकाता का एक प्रमुख जन्माष्टमी उत्सव। इस जन्माष्टमी…

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026

    पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    September 2, 2026

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.