भाजपा सदस्यता अभियान के कोरबा जिला प्रभारी बनाये गए वरिष्ठ नेता गोपाल मोदी, 1 सितंबर से प्रारंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी को भाजपा के सदस्यता अभियान का कोरबा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आगामी एक सितंबर से सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।

इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने सभी जिलों में सदस्यता अभियान के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कोरबा जिला के लिए पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी को प्रभारी बनाया गया है। श्री मोदी अपनी व्यवहारकुशलता और कार्यशैली के कारण लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं । उन्हें सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी बनाये जाने से यकीनन पार्टी के लिए अच्छा परिणाम सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन से लौटते वक्त 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा PM मोदी का विमान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: दहेज में मिली फॉर्च्यूनर कार बेचने पर विवाद में विवाहिता की गोली मारकर हत्या, देवर और सास गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: कार सर्विस स्कैम: सर्विस के नाम पर वाहन मालिकों को ऐसे लगाया जाता है चूना ! इन बातों का रखें ध्यान वरना कट सकती है जेब

यह भी पढ़ें :  अपने 4 बच्चों को नदी में फेंकने वाली महिला को मिली फांसी की सजा, प्रेमी कहने पर उठाया था खौफनाक कदम

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -