ब्रेकिंग: कोरबा प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में राजेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष एवं नागेन्द्र श्रीवास सचिव निर्वाचित

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आज कोरबा प्रेस क्लब का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। रात्रि 8.45 बजे अंतिम मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष के रूप में राजेन्द्र जायसवाल निर्वाचित हुए। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। राजेन्द्र जायसवाल को 84 एवं मनोज ठाकुर को 80 मत मिले,वहीं हरिराम चौरसिया को मात्र 3 मत मिले। इस तरह राजेन्द्र जायसवाल 4 मतों से विजयी घोषित किये गए।

इसी तरह सचिव पद के लिए भी दो दावेदार थे। इस महत्वपूर्ण पद में नागेन्द्र श्रीवास ने ऐतिहासिक लीड ली और विजयश्री हासिल की। नागेन्द्र श्रीवास को ऐतिहासिक 120 मत मिले, जबकि धीरज दुबे को 48 मत मिले।

79046b2a 9614 4c26 a3c2 b42c5993acd9

IMG 20240613 WA0092

संरक्षक पद हेतु मनोज शर्मा एवं नौशाद खान के बीच कड़ी टक्कर थी, जिसमें मनोज शर्मा 7 मतों से विजयी रहे। मनोज शर्मा को 87 एवं नौशाद खान को 80 मत मिले। उपाध्यक्ष के लिए रामेश्वर ठाकुर (राजू)विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद हेतु 5 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अनूप जायसवाल को 17, पुरूषोत्तम दुबे को 50,रामेश्वर ठाकुर को 67, शत्रुहन साहू को 2 एवं विजय दुबे को 29 मत मिले। इस तरह से रामेश्वर ठाकुर विजयी घोषित हुए।

IMG 20240613 WA0072

कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। ई जयन को 88 एवं रंजन प्रसाद को 78 मत हासिल हुए। ई जयन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपसचिव के लिए रघुनंदन सोनी 75 मतो के साथ विजयी घोषित किये गए। तोपचंद बैरागी को 21 एवं रमेश वर्मा को 68 मत हासिल हुए।

IMG 20240613 WA0090 IMG 20240613 WA0086

कार्यकारिणी सदस्य में राजकुमार शाह 69, शेख असलम 61 एवं नीलम पड़वार को 51 मत हासिल हुए। इस पद के लिए 9 लोग मैदान में थे। जितेन्द्र हथेल को 23, लक्ष्मण महंत को 38, मधु डिडवानिया को 28, मनोज यादव को 49, नीलम पड़वार को 51, प्रीतम जायसवाल को 30, राजकुमार शाह को 69, शेख असलम को 61, उमेश यादव को 34 मत हासिल हुए।

यह भी पढ़ें :  पन्नी खोली, थूका और पैक कर दिया खाना....वीडियो वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

यहां उपस्थित लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। मतदान एवं मतगणना कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं उनकी टीम ने शांति पूर्ण एवं सफलता पूर्ण करायी। सभी विजय प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई देते हुए स्वराज टुडे न्यूज़ परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -