बालको में विश्व महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: विश्व महिला दिवस के अवसर पर बालको ने एल्युमिना कैंटीन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष सुश्री रंजना दत्ता उपस्थित थी। बालको की प्रमुख मानव संसाधन अधिकारी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बालको के सीईओ राजेश कुमार और मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी के साथ अपनी सफल यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाना चाहिए।

IMG 20240309 WA0053

विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उल्लेखनीय कार्यों पर विचार साझा करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री रंजना दत्ता ने कहा कि बालको में महिला कर्मचारियों का योगदान प्रशंसनीय है। महिला विकास और सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति को दोगनी रफ्तार मिलेगी। एक सफल महिला की कहानी अन्य सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी होती हैं।

IMG 20240309 WA0051

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाये गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी सभी महिलाओं तक पहुंचानी चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के विषय में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभावनाओं के समान अवसर पर महिलाएं खुद ही क्षमता का विकास कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  युवक-युवती में पहले हुई दोस्ती, फिर होटल में दोनों ने बनाए संबंध, उसके बाद युवती ने लव जिहाद का आरोप लगा दर्ज करा दी एफआईआर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -