छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर, केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 15.04.2026 को केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला के मेन गेट के सामने एक सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत पियाऊ का निर्माण एवं शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर राहगीरों की सुविधा हेतु पियाऊ की व्यवस्था की गई। साथ ही उपस्थित सभी राहगीरों को स्वल्पाहार स्वरूप गुड़-चना, फल एवं शरबत भी वितरित किया गया।
यह सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की आदरणीया अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में, उनके सहयोगियों—श्रीमती प्रियंका खरे, श्रीमती रश्मि टंडन, संगीता सराफ, श्रीमती बबीता मेहरा, श्रीमती इतिश्री बड़ई एवं श्रीमती शीला श्रीवास—के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें: Korba: बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग
यह भी पढ़ें: Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

Editor in Chief






