Featuredछत्तीसगढ़

प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बिठाकर युवक कर रहा था रोमांस, पुलिस ने काटा चालान

Spread the love

छत्तीसगढ़
जशपुर/स्वराज टुडे: जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह अपने रूटीन दौरे पर कुनकुरी से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। कटनी-गुमला नेशनल हाईवे पर उन्होंने एक बाइक पर स्टंट करते हुए प्रेमी जोड़े को देखा, जिसे उन्होंने कैमरे में कैद किया। कुनकुरी पुलिस ने खतरनाक ढंग से बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी लगाया। जब SP शशि मोहन सिंह पर इनकी नजर पड़ी तो दोनों भागने लगे। पुलिस अधीक्षक ने अपनी कार से दौड़ाकर दोनों पकड़ा लिया। वहीं मौके पर ही स्टंटबाज की बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।

स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा जिले के गोमाला का रहने वाला विनय साय (20) अपनी 18 साल की प्रेमिका को अपनी स्पोर्टस बाइक की टंकी पर बिठाकर रोमांस करते हुए खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था। वे नेशनल हाइवे 43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस अधीक्षक जशपुर भी कुनकुरी की ओर जा रहे थे। जब उन्होंने प्रेमी जोड़े को बाइक पर स्टंट करते देखा तो तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने 500 रुपए का काटा चालान

Compress 20240511 163317 7677

इसी दौरान वे दोनों पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कार को देखकर तेज रफ्तार से भाग निकले ।  पुलिस अधीक्षक भी कहाँ मानने वाले थे। उन्होंने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। कुनकुरी पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179 (2) के तहत 500 रुपए का चालान भी काटा गया।

लड़की को फ्यूल टैंक पर बैठाकर रोमांस

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि वह कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक प्रेमी युगल खतरनाक तरीके से NH-43 पर स्टंट (रोमांस) कर रहा था।

युवक लड़की को बाइक की फ्यूल टंकी पर बैठाकर अपनी ओर चेहरा मोड कर रखा था। प्रेमी युगल झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी स्थित मायाली डैम घूमने आए हुए थे।

यह भी पढ़ें: माँ को मारी गोली, पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या, तीन बच्चों को छत से फेंका, फिर खुद कर ली खुदकुशी, पढ़िए दिल दहला देने वाली ख़बर

यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय, दोषी साबित हुए तो हो सकती है इतने साल की सजा

यह भी पढ़ें: युवकों के प्राइवेट पार्ट काटकर जबरन किन्नर बनाने का चल रहा खौफनाक खेल, दो पीड़ितों ने एक किन्नर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button