Featuredकोरबा

पं. जवाहर लाल नेहरू जयंती मनाई गई

Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 14 नवंबर 2024 को शहर के अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी मार्ग स्थित अपने कार्यालय में पं. जवाहर लाल नेहरू जयंती मनाई तथा उन्हें याद करते हुए धनेश कुमार सिंह ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती “बाल दिवस” के रूप में भी मनाई जाती है। चाचा नेहरू बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे। पं. जवाहर लाल नेहरू भारतीय इतिहास के महान नेता थे जिनका योगदान देश की स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय रहा। पं. नेहरू जी का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था ।

कोरबा शहर में मुरारका पेट्रोल पंप से लेकर टी. पी. नगर चौक तक का मार्ग “पंडित जवाहर लाल नेहरू मार्ग” के रूप में निगम रिकार्ड में अंकित है जिस संबंध में जनमानस को जानकारी नहीं होने से उक्त मार्ग को पावर हाउस रोड कोरबा के नाम से जाना पहचाना जाता है। जिस संबंध में धनेश कुमार सिंह द्वारा निगम रिकार्ड के साथ जिलाधीश महोदय श्री अजीत वसंत को एक पत्र लिख कर निवेदन किया गया कि पं. जवाहर लाल नेहरू मार्ग को उसके वास्तविक नाम से जाने पहचाने जाने बाबत् आवश्यक कदम उठाया जाये। धनेश कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की है कि जिलाधीश महोदय श्री अजीत वसंत उक्त आवेदन पत्र पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे ।

यहाँ पर उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार महात्मा गांधी मार्ग को भी विभिन्न नामों से पुकारा एवं जाना जाता था जिस संबंध में धनेश कुमार सिंह ने तत्कालीन जिलाधीश श्री अब्दुल केसर हक एवं पश्चात् में श्री संजीव झा से अनुरोध करने के पश्चात् स्थानीय प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर महात्मा गांधी मार्ग का साईन बोर्ड लगवाया गया था ।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button