Featuredकोरबा

निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी लखनी साहू ने प्रस्तुत की दमदार दावेदारी

Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर पालिक निगम महापौर प्रत्याशी के लिये सामान्य महिलाओ के लिये आरक्षित सीट पर अंचल की अनेक प्रबुद्ध महिलाओ ने दावेदारी प्रस्तुत की हैं। उसमे प्रमुख तौर पर अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजुदेवी राजपूत के साथ-साथ आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में श्रीमती लखनी साहू ने सशक्त दावेदारी प्रस्तुत की हैं। यह अपरिहार्य होता हैं की मतदाता अपने प्रत्याशियों के संबंध में जानकारी रखे।

इसी कड़ी में श्रीमती लखनी साहू का परिचयात्मक विवरण में जानकारी दी गयी हैं। नगर पालिका निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती लखनी साहू मूलतः छत्तीसगढ़ से हैं। उनका जन्म 03 जून 1959 को बालोद जिले के नगर दल्ली राजहरा में हुआ। उनकी प्राथमिक शिक्षा भी वहीं हुई। उनके पिताजी भिलाई स्टील प्लांट में सेवारत थे। उन्होंने हॉयर सेकेंडरी दुर्ग से पूर्ण की। तत्पश्चात आईटीआ भिलाई से 1979 में अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी उत्तीर्ण कर 1980 में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कोरबा में अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2021 में वे निज सचिव के पद से सेवानिवृत हुई। सेवा में रहते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखते हुए बी.ए., एम.ए., और रात्रिकालीन कॉलेज से एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की। लखनी साहू समाज सेवा में विशेष रुचि रखती थीं इसलिए साहू समाज में आज पर्यंत अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी सेवा भावना और प्रतिभा को देखते हुए स्थानीय श्रमिक संगठन फेडरेशन ने अपने साथ जोड़ा, जहां उन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी एवं सेवाएं दी। उनके श्रमिकों के प्रति विशेष सेवा भावना को देखते हुए इंटक ने अपने साथ जोड़ा और मध्य प्रदेश इंटक महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त किया। केंद्र में उन्हें महासचिव पद दिया गया। उनकी श्रमिकों की हित के लिए प्रयास को देखते हुए उन्हें श्रेष्ठ श्रमिक पुरस्कार, श्रेष्ठ साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रमिकों एवं संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्यों को देखते हुए उन्हें न केवल प्रादेशिक, राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया।

श्रीमती साहू ने कोरबा से प्रकाशित साप्ताहिक श्रमिक मुख पत्र कोरबा कर्मभूमि का छः वर्षों तक सह संपादन किया और पत्रकार जगत में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। मध्य प्रदेश श्रमिक सलाहकार परिषद में भी सदस्य रहीं और असंगठित श्रमिकों के कल्याणार्थ बहुत सारे सुझाव दिए जिसमें ठेका श्रमिकों के लिए ईपीएफ़ सुविधा और खाते की व्यवस्था करने की सलाह प्रमुख है। श्रीमती साहू मध्य प्रदेश श्रमिक कल्याण मंडल में भी सदस्य रहीं और श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, उनमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की सलाह दी।

यही वजह है कि औद्योगिक नगरी कोरबा में समय पर स्थानीय एवं प्रदेश स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा। श्रीमती साहू का खेल में भी शुरू से रुझान रहा है और उन्होंने विभागीय खेलों में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। उनका हिंदी के प्रति भी विशेष प्रेम है यही वजह है कि प्रति वर्ष विभागीय स्तर पर आयोजित हिन्दी भाषा प्रतियोगिता में कविता, नारा, निबंध आदि में अपनी प्रतिभागिता दी और अधिकतर प्रथम स्थान पर रही। अभी वर्तमान में भी वे पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य समिति से जुड़कर अपने साहित्य सृजन क्षुधा को तृप्त कर रही हैं।

श्रीमती साहू बहुमुखी प्रतिभा की धनी है और अब अपने क्षेत्र की जनता का सेवा करना चाहती है, इसीलिए आम आदमी पार्टी से महापौर पद का चुनाव लड़ने जा रही है। अपने ईमानदार प्रयास से निस्वार्थ सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा हैं कि क्षेत्र की जनता उन्हें अवसर देती है तो उनके द्वारा आम जनता के लिए जो कार्य करेंगी वह निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा l

यह भी पढ़ें: AAP या BJP: दिल्ली की 70 सीटों के सर्वे ने सबको चौंकाया

यह भी पढ़ें: शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक ग्रेड 02 सत्यपाल कंवर को किया गया निलंबित

यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम, 33 लड़कियों का कराया गया रेस्क्यू

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button