Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026

    जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    September 3, 2026

    राशिफल 3 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नकली दूध, पनीर, मावा के बाद अब नकली सरसों भी बिक रही है बाजार में
    Featured

    नकली दूध, पनीर, मावा के बाद अब नकली सरसों भी बिक रही है बाजार में

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे: बाजार में नकली दूध, घी, पनीर और वनस्‍पति तेल बिकने की खबरें तो अब आम बात हो गई है. लेकिन, बाजार में नकली सरसों बिकने से आप शायद ही वाकिफ हों. लेकिन, ऐसा हो रहा है. राजस्‍थान और मध्‍यप्रदेश में पिछले कुछ महीनों में नकली सरसों बिकने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

    कल यानी शुक्रवार शाम को राजस्‍थान के बीकानेर में भी एक सरसों फैक्‍टरी में नकली सरसों से भी पिकअप गाड़ी आई. फैक्‍टरी मालिक ने जब बोरी की तुलाई की तो उसे वजन असामान्‍य लगा. जब उसने सरसों के दानों को पानी में डाला तो वे घुल गए. इस पूरी घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि जब सरसों में तेल की मात्रा चेक करने के लिए इसका परीक्षण किया गया तो इसमें तेल की मात्रा भी 42 फीसदी पाई गई.

    नकली सरसों पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. 12 मई को राजस्‍थान के टोंक के मालपुरा मंडी में भी काली मिट्टी से बनाई गई नकली सरसों का ट्रक पकड़ा गया था. इस ट्रक में लाई गई नकली सरसों की लैब जांच कराई गई जिसमें तेल की मात्रा भी 38.9 फीसदी मिली. पुलिस ने तब ट्रक में लाई सरसों जब्‍त कर केस दर्ज कर लिया था. इससे पहले अप्रैल में भी भरतपुर जिले की वैर कृषि उपज मंडी में भी कुछ लोग 17 कट्टे नकली सरसों बेचने आए थे.

    गलती से पानी गिरा तो खुली पोल

    कस्बा वैर की कृषि उपज मंडी में बंध बारैठा इलाके के कुछ लोग सरसों बेचने के लिए आए थे. मंडी में व्यापारी भूरा चौधरी की दुकान पर ये सरसों उतारी गई. सरसों की लैब में जांच करने पर इसमें तेल की मात्रा 43 फीसदी पाई गई. तुलाई से कुछ देर पहले अचानक खुले में पड़ी सरसों पर पानी गिर गया. इससे सरसों के दाने घुल गए. फिर व्‍यापारी ने पानी में कुछ दाने डूबोकर देखे तो सरसों के नकली होने की बात पता चली.

    यह भी पढ़ें :  SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    खतरनाक है यह ट्रेंड

    सरसों और सरसों तेल के व्‍यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि बाजार में नकली सरसों का बिकना गंभीर चिंता का विषय है. भारत सरसों के तेल का खाना बनाने में इस्‍तेमाल होता है. नकली सरसों में तेल की मात्रा सही दिखाने तथा इसे बनाने में केमिकल तथा कुछ अन्‍य चीजों का प्रयोग किया जाता है. नकली सरसों की पिड़ाई भी असली के साथ हो जाने उससे निकला तेल मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए घातक हो सकता है. इसके साथ ही नकली सरसों अगर बड़े पैमान पर बनाई जाने लगी तो इससे किसानों को भी नुकसान होगा.

    यह भी पढ़ें: ट्रेन के जनरल डिब्बे में गुमसुम बैठे थे 12 बच्चे, RPF ने की पूछताछ तो हुआ बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: ब्रिटेन से 100 टन सोना क्यों लाया गया भारत? RBI गवर्नर ने बताई ये वजह

    यह भी पढ़ें:  चोरी करने घर में घुसा चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि गहरी नींद में सो गया, सुबह आँख खुली तो सामने खड़ी थी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026

    जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    September 3, 2026

    राशिफल 3 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 3, 2026

    गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़-कटान का बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन

    September 3, 2026

    आज 8 घंटे के अंदर 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 60 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट

    September 3, 2026

    डॉ. कृष्णा चौहान 2 अक्टूबर को ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ के छठे सीजन का कर रहे आयोजन

    September 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,909 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,503 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026

    छात्राओं को बाल विवाह, बाल अपराध, साइबर क्राइम और लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के कानूनी…

    जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    September 3, 2026

    राशिफल 3 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 3, 2026

    गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़-कटान का बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.