Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दीवाली पर मिलने आए, पांव छूकर आशीर्वाद लिया फिर चला दी गोली, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, देखें वीडियो…
    Featured

    दीवाली पर मिलने आए, पांव छूकर आशीर्वाद लिया फिर चला दी गोली, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63740308217304418216927a013b12d1bcb7de92692b1585f61b8a37a9a8c6628a28fbab114dc677d01ceb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की रात एक ही परिवार के दो दीपक बुझ गए और घर में मातम छा गया. दरअसल, गुरुवार को परिवार अपने घर के बाहर दिवाली मना रहा था जब दो हथियारबंद लोग आए और एक 40 साल के शख्स और उसके 16 साल के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं शख्स का 10 साल का बेटा घायल हो गया.

    10 साल का मासूम घायल

    अधिकारी ने बताया कि इस घटना में आकाश शर्मा उर्फ ​​छोटू और उनके भतीजे ऋषभ शर्मा की मौत हो गई, जबकि कृष शर्मा गोली लगने से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे. उन पर रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया.

    अधिकारी ने बताया ,’रात करीब साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल मिलने पर पुलिस की एक टीम शाहदरा भेजी गई. हत्या के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उनके पैर छुए थे. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो की मौत हो गई.

    पांव छूकर आशीर्वाद लिया और चला दी गोली

    घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पीले कुर्ते में आकाश और ऋषभ गली में चटाई बम जलाने जा रहे हैं.कृष दरवाजे पर खड़ा होकर ये सब देख रहा है. इतने में दो लोग स्कूटी से आते हैं और स्कूटी पर बैठा शख्स आकाश के पांव छूकर आशीर्वाद लेता है. दूसरा शख्स स्कूटी से उतरकर खड़ा है. वह अचानक कमर से बंदूक निकालता है और आकाश पर गोली चला देता है. दरवाजे के भीतर एक गोली कृष को भी लगती है. वहीं पटाखा जला रहा ऋषभ जब तक कुछ समझ पाता तब तक स्कूटी सवार भागने लगते हैं. ऋषभ उनके पीछे भागता है तो वे उसे भी गोली मार देते हैं और निकल जाते हैं.

    यह भी पढ़ें :  ASI के पुत्र को बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर

    आपसी दुश्मनी का मामला

    अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि पहली नजर में यह आपसी दुश्मनी का मामला लग रहा है.

    इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया. ये वही लड़का है जिसने आकाश के पैर छुए थे. फिलहाल पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की जांच जारी है.

    ‘उधार वापस मांगा तो बदल गई आरोपी की नियत’

    मृतक आकाश के भाई और ऋषभ के पिता योगेश ने बताया कि वारदात के वक्त वो घर की पहली मंजिल पर थे. उन्होंने जब गोली की आवाज़ सुनी तो नीचे आये. उन्होंने पहले छोटे भाई आकाश को खून से लथलथ देखा और फिर घर से चंद कदम की दूरी पर बेटा ऋषभ खून से लथपथ पाया.

    योगेश के मुताबिक इनके बड़े भाई ने एक शख्स को कुछ समय पहले पैसे दिए थे.वो पैसे वापिस मांगे तो उसकी नियत बदल गई और उसी के कहने पर उन्हें धमकी मिलने लगी. योगेश का कहना है कि उन्हें एक महीने पहले फंसाया गया था. तब आरोपी ने खुद अपने घर पर गोली चलवाई और इनका नाम लिखवा दिया था.

    देखें वीडियो

    https://api-news.dailyhunt.in/

    यह भी पढ़ें: थाना कोतवाली कोरबा का गुण्डा बदमाश के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट व जिला बदर की कार्यवाही, बदमाश से 510 नग अवैध नशीली टेबलेट जब्त

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर खूब फलफूल रहा Call Girl की Online Shopping का गौरख धंधा, जानें पूरा मामला

    यह भी पढ़ें :  खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    यह भी पढ़ें: राजधानी में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापामार कार्रवाई में जब्त सामग्री देख हैरान रह गयी पुलिस, आप भी जान लें असली और नकली पनीर की पहचान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,653 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के बीच सबसे…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.