Featuredदेश

दिल दहला देगी कर्नाटक की ये घटना, भूखे पति ने रातभर उतारी पत्नी की खाल

Spread the love

कर्नाटक
तुमकर/स्वराज टुडे: कर्नाटक के तुमकुर में एक पति काम से थका हारा लौटा था, उसे भूख लग रही थी। ऐसे में उसने आते ही खाने की डिमांड की, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे खाना नहीं परोसा, ऐसे में गुस्से में लाल होकर पति ने वो कदम उठा लिया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

दरअसल पति ने अपनी ही पत्नी का गला चाकू से काट डाला, इसके बाद रातभर उसकी खाल उतारता रहा। सुबह उसने खुद इस वारदात की जानकारी मकान मालिक को दे डाली। इसके बाद जिसने भी इस घटना को सुना वह हैरान रह गया।

घर में सोया था 8 साल का बेटा

वारदात के समय घर में आठ साल बेटा सोया हुआ था। उसे इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई की।

रोज होती थी लड़ाई

जानकारी के अनुसार कुनिगल तालुक के हुलियुरुदुर्गा क्षेत्र निवासी शिवराम की करीब 10 साल पहले पुष्पलता के साथ शादी हुई थी। वर्तमान में पुष्पलता की उम्र करीब 35 साल थी। पति पत्नी के बीच आए दिन छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। ऐसे में जब वह एक दिन काम से लौटकर आया तो उसे जोर से भूख लगने लगी। लेकिन उसकी पत्नी ने उसे रात का खाना नहीं परोसा, ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया। क्योंकि पत्नी भी उसनकी नौकरी को लेकर ताना देने लगी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया तो पति ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया।

सुबह तक उतारी खाल

पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद रूम में बैठकर ही सुबह तक पत्नी की खाल उतारी, इसके बाद उसने सुबह अपने मकान मालिक को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति शिवराम को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि शिवराम ने अंतरजातीय विवाह किया था। उन दोनों के बीच आए दिन मामूली झगड़े होते थे।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की का निकाह! हाई कोर्ट ने कहा- धर्म परिवर्तन जरूरी, नहीं तो अवैध है शादी

यह भी पढ़ें: गुंडों की दबंगई: लड़की की कहीं और तय हुई शादी तो हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए बदमाश, लड़की को सरेआम घसीट कर ले गए, विरोध करने पर पिता और भाई पर भी तलवार से हमला

यह भी पढ़ें: सनी देओल पर प्रोड्यूसर ने लगाया धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, कहा- पैसे मांगते रहे, लेकिन…

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button